होम / Rajnath Singh: रक्षा मंत्री ने देश की सेना के साथ मनाई होली, लद्दाख को बताया शौर्य की राजधानी

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री ने देश की सेना के साथ मनाई होली, लद्दाख को बताया शौर्य की राजधानी

Shanu kumari • LAST UPDATED : March 24, 2024, 3:19 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Rajnath Singh: पूरे देश में होली की त्योहार मनाई जा रही है। इसी बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी लेह में सेना के जवानों के साथ मनाई है। आज (रविवार) उन्होंने लेह में जवानों के साथ होली खेली है। हालांकि पहले उन्हें सियाचिन जाना था। लेकिन दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में खराब मौसम की वजह से उनकी योजना बदल दी गई।

  • लद्दाख की ज़मीन आम नहीं है
  • लद्दाख राष्ट्रीय दृढ़ संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है

जवानों को दिया संदेश

लेह मिलिट्री स्टेशन पर होली मनाते हुए उन्होंने कहा कि लद्दाख शौर्य की राजधानी है। “लद्दाख की ज़मीन आम नहीं है।
यह सियाचिन, कारगिल, भारत माता की भूमि है। लद्दाख राष्ट्रीय दृढ़ संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हम जानते हैं कि हमारी राजनीतिक राजधानी दिल्ली है, हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई है और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है, उसी तरह लद्दाख शौर्य और पराक्रम की राजधानी है।”

ये भी पढ़े:- असम के सीएम हिमंत सरमा ने बांग्लादेश मूल के मुसलमानों के लिए बनाए ये खास नियम, जानें

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर

समारोह को लेह में स्थानांतरित करने का रक्षा मंत्री का निर्णय ऐसे कठिन इलाकों में सैनिकों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करता है और उनकी सेवा के महत्व पर जोर देता है। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास सियाचिन ग्लेशियर, भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर होने के लिए जाना जाता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.