India News (इंडिया न्यूज़), Rajnath Singh UK Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। ब्रिटेन के दौरे पर गए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के सामरिक शक्ति के रूप में उभरने से चीन के भारत के प्रति रवैये में भारी बदलाव आया है। सिंह ने यह बात चीनी सरकार द्वारा नियंत्रित ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक हालिया लेख के संदर्भ में कही, जिसमें भारत की विकास कहानी और इसकी बढ़ती वैश्विक स्थिति की प्रशंसा की गई थी।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को लंदन पहुंचे। उन्होंने मध्य लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी स्मारक के दौरे के साथ अपनी ब्रिटेन यात्रा की शुरुआत की। मालूम हो कि सिंह 22 साल में ब्रिटेन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री हैं। इससे पहले भारत की ओर से रक्षा मंत्री की ब्रिटेन यात्रा जनवरी 2002 में हुई थी।
चीन के बदलते रुख की पुष्टि
ग्लोबल टाइम्स में छपा यह लेख भारत के प्रति चीन के बदलते रवैये की पुष्टि करता है। लंदन के इंडिया हाउस में रिसेप्शन में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि चीन सरकार हमारी आर्थिक और विदेश नीतियों के साथ-साथ हमारे बदलते रणनीतिक हितों को भी स्वीकार कर रही है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत किसी को दुश्मन के तौर पर नहीं देखता, लेकिन दुनिया जानती है कि भारत और चीन के रिश्ते इस वक्त तनावपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों और पूरी दुनिया से अच्छे रिश्ते चाहता है। ग्लोबल टाइम्स चीन का आधिकारिक अखबार माना जाता है।
यह भी पढ़ेंः-
- Elon Musk: एलोन मस्क ने एक्स के इतने कर्मचारियों को हटाया, जानें वजह
- Jet Airways Scam: कोर्ट ने नरेश गोयल को दी पत्नी से मिलने की अनुमति, इस दिन घर पर होगी मुलाकात