India News (इंडिया न्यूज), Rajya Sabha By Elections: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने 8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए यह लिस्ट जारी की। हरियाणा से किरण चौधरी और राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को उम्मीदवार बनाया गया है। दरअसल, 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने इसका घोषणा कर दिया है। इसके बाद भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनावों के लिए कुछ नामों को मंजूरी दी है।
कौन-कौन उम्मीदवार?
बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से सरदार रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया गया है। दरअसल, रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद जब शपथ ग्रहण हुआ, तो बिट्टू ने मंत्री पद की शपथ ली।
Pakistan करेगा भारत के खिलाफ इस मिसाइल का प्रयोग, जानिए क्या हैं इसकी खासियतें?
किस राज्य में कितनी सीटें हैं खाली?
राज्यसभा में महाराष्ट्र की 2, बिहार की 2, असम की 2 सीटें और त्रिपुरा, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में एक-एक सीट खाली है। इन 12 सीटों में से 10 सीटें ऐसी हैं, जो सदस्यों के लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद खाली हुईं। जबकि ओडिशा और तेलंगाना में राज्यसभा सदस्यों ने एक पार्टी से इस्तीफा देकर दूसरी पार्टी ज्वाइन की और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दरअसल ओडिशा में बीजू जनता दल की सांसद ममता मोहंता ने नवीन पटनायक का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की और सदस्यता छोड़ दी। तेलंगाना में केशव राव भारत राष्ट्र समिति छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए, इसलिए उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी।
ममता की पुलिस की बर्बरता आई सामने, न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर भाजी लाठी