होम / Ram Mandir History: आखिर किसने बनाया था अयोध्या में राम मंदिर? इतिहास में की जाती थी इस तरह पूजा

Ram Mandir History: आखिर किसने बनाया था अयोध्या में राम मंदिर? इतिहास में की जाती थी इस तरह पूजा

Mudit Goswami • LAST UPDATED : December 26, 2023, 1:07 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ram Mandir History: अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। ऐसे में देश भर के राम भक्तों के चेहरों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। बरसों बाद राम भक्तों का सपना सच होने जा रहा है। अब राम भक्त, भगवान राम की पूजा राम की जन्मभूमि पर ही कर सकेंगे।

मालूम हो कि 22 जनवरी को राम लला के इस भव्य मंदिर में उनका प्राण प्रतिष्ठा होगी। उस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनने से पहले  जान लीजिए कि राम लला की जन्मभूमि पर उनका पूजन कैसे किया जाएगा। किस तरह से प्राचीन समय में रामलला की पूजा होती थी और अब कैसे होगी।

सतयुग में वैवस्वत मनु ने बनवाया था नगरी अयोध्या

मान्यता है कि भागवान की नगरी अयोध्या को सतयुग में वैवस्वत मनु ने बनवाया था। वाल्मीकि रामायण के अनुसार इसी नगरी में भागवान राम का जन्म हुआ था। कई वर्षों तक अयोध्या में राम राज चला। इसके बाद ऐसा माना जाता है कि श्री राम ने खुद ही जल में समाधि ले ली। कई साल बीतने का बाद उज्जयिनी के राजा विक्रमादित्य इस धरती पर आखेट करने के लिए पहुंचे।

84 स्तंभों वाला एक मंदिर का किया गया निर्माण

पौराणिक कथाओं के अनुसार, उन्होंने पृथ्वी पर कुछ चमत्कारी घटना घटते देखी। फिर उन्होंने उस जगह के इतिहास के बारे में जाना और उस पर शोध किया। तब उन्हें यहां श्री राम की उपस्थिति के प्रमाण मिले। इसके बाद उन्होंने काले कसौटी पत्थरों का उपयोग करके 84 स्तंभों वाला एक मंदिर बनवाया। भगवान राम की आधिकारिक तौर पर पूजा कहाँ की गई थी?

इसके बाद में कई राजा राज्यों के बीच आये और गये। भारत में मुगल शासन की शुरुआत 14वीं शताब्दी में हुई। 1525 में, मुगल सम्राट बाबर के एक कमांडर मीर बांकी ने राम जन्मभूमि पर प्राचीन मंदिर को नष्ट कर दिया और उसके स्थान पर एक मस्जिद का निर्माण किया।

एक मुख्य शिखर बनाया जाएगा

जिसके बाद अंग्रेजों के समय से ही राम जन्मभूमि विवाद चलता चला गया। कुछ ही दिनों में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। राम मंदिर के लिए कुल 67 एकड़ जमीन दी गई है। जिसमें कुल 67 एकड़ जमीन दी गई है। इस जमीन के लिए 2 एकड़ हिस्से में भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। पहले मंदिर के शिखर की ऊचाई 128 फीट तय हुई थी जो बाद में 161 फीट कर दी गई। 3 की जगह पर अब 5  गुंबद मंदिर होंगे और एक मुख्य शिखर होगा।

ये भी पढ़ें-

WFI Controversy: ‘कुश्ती का भविष्य अंधकार में’, साक्षी के संन्यास के बात आया विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

दूषित पानी पीने से मर रहे थे ग्रामीण, 25 साल बाद इस गांव में लगा हैंडपंप
Alia Bhatt ने अपनी नई YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म की तैयारी की शुरू! सोशल मीडिया पर तस्वीरें आई सामने -Indianews
लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए Vicky Kaushal-Katrina Kaif, वायरल वीडियो को देख फैंस ने प्रेग्नेंसी के लगाए कयास -Indianews
क्या ईरान के राष्ट्रपति की रहस्यमय मौत से तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा मंडराने लगा है ?, जानें लोगों की राय-Indianews
Summer Vacation: पर्यटक स्थल या नाना-नानी का घर, लोगों से जानें समर वेकेशन में बच्चों के लिए क्या है बेस्ट-Indianews
Indore: दहेज के लिए पति बना दरिंदा, मामला जान कांप जाएगी रूह
Ranbir Kapoor की Ramayana को लेकर आया यह बड़ा अपडेट, तीन नहीं बल्कि दो भागों में बनेगी फिल्म, जाने डिटेल्स -Indianews
ADVERTISEMENT