होम / Ram Mandir Inauguration: विपक्षी नेताओं के न्योता पर VHP अध्यक्ष का दावा, कहा- मल्लिकार्जुन खरगे के पास वो खुद गए

Ram Mandir Inauguration: विपक्षी नेताओं के न्योता पर VHP अध्यक्ष का दावा, कहा- मल्लिकार्जुन खरगे के पास वो खुद गए

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 31, 2023, 9:42 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Ram Mandir Inauguration: राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। 22 जनवरी 2024 को होने वाले इस पावन मौके में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से लोगों को न्योता भेजा गया है। इसी बीच प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बड़ा दावा किया है।

किसे किसने न्योता दिया 

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण देने गए थे। अगर इसमें कोई राजनीति करनी होती तो विपक्षी दलो के नेताओं को न्योता नहीं भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष यहां आते हैं तो उनका भी उसी तरीके से स्वागत किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरे देश का है। उन्होंने बताया कि ” मल्लिकार्जुन खरगे के पास वो खुद निमंत्रण लेकर गए थे। जबकि अधीर रंजन चौधरी के पास VHP और ट्रस्ट के सदस्य न्योता देने गए थें। नृपेंद्र मिश्रा ने सोनिया गांधी को निमंत्रण दिया। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को भी न्योता दिया गया है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT