India News (इंडिया न्यूज), Ram Mandir Opening: राम मंदिर के उद्घाटन समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच राम मंदिर के सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर गर्भ गृह के मुख्य द्वार की बताई जा रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक उद्घाटन से पहले ऐसे 13 दरवाजे लगाए जाएंगे। यह पहला दरवााज है जिसमें हजार किलों सोना की प्लेटिंग की गई है।
- कुल 44 दरवाजे लगाए जाएंगे
- 14 दरवाजे सोने और 30 दरवाजों पर चांदी
कैसा दिख रहा है दरवाजा
इस नक्काशीदार दरवाजे में विष्णु कमल, वैभव प्रतीक गज के चित्र को बनाया गया है। साथ ही यह दरवाजा सागौन की लड़की से बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि सभी दरवाजे इस हफ्ते में लगा दिए जाएंगे। बता दें कि पूरे मंदिर परिसर में कुल 44 दरवाजे लगाए जाएंगे। जिसमें 14 दरवाजे सोने और 30 दरवाजों पर चांदी की परत लगाई जाएगी। वहीं राम लला के सिंहासन भी चांदी से बनाया जाना है। मंदिर का निमार्ण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिसका उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा।
अयोध्या पहुंचने की होड़
मिल रही जानकारी के मुताबिक अयोध्या के फ्लाइट टिकट का दाम सिंगापुर और बैंकॉक से भी ज्यादा महंगा हो गया। फ्लाइट्स के साथ ही होटल और ट्रेन किराए के दामों में भई बढ़ोतरी हुई है। इस दिन देश भर से लोग अयोध्या पहुंचने वाले हैं। जिसे देखते शहर में खास इंतजाम किए गए हैं। चेक करने पर 19 जनवरी को मुबंई से अयोध्या का टिकट किराया इंडिगो फ्लाइटा का 20,700 रुपये दिख रहा है। वहीं 20 जनवरी को भी कुछ यही किराया दिख रहा है। यह केवल एक एयरलाइन में नहीं बल्कि अधिकतर एयरलाइन कंपनी में हुआ है।
Also Read:
- US News: व्हाइट हाउस के गेट से टकराई कार, ड्राइवर गिरफ्तार
- India-Maldives: भारत से पंगा लेना मलदीप के राष्ट्रपति को पड़ा भारी, मुइज्जू के खिलाफ हो रही अविश्वास प्रस्ताव लाने…