India News (इंडिया न्यूज)Rambhadracharya: हिंदू धर्म में मान्यता है कि कलियुग में भगवान कल्कि अवतार लेंगे। मान्यता है कि धर्म की रक्षा के लिए भगवान के 10वें अवतार के रूप में कल्कि अवतार लेंगे। पद्म विभूषण से सम्मानित और तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने भगवान कल्कि को लेकर बड़ा बयान दिया है। रामभद्राचार्य ने कहा कि कल्कि अवतार संभल में होने जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वे सनातन धर्म के सभी विरोधियों का नाश करेंगे। इस दौरान उन्होंने भगवान के पिता और पत्नी का नाम भी बताया।
रामभद्राचार्य ने कहा कि कल्कि अवतार संभल में होगा। यह भगवान की जन्मभूमि है। यहां भगवान का 10वां अवतार होगा। भगवान कल्कि विष्णुयश नामक ब्राह्मण के घर जन्म लेंगे और भगवान कल्कि की पत्नी पद्मावती होंगी। वे सनातन धर्म के विरोधियों का नाश करेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संभल में आज भी 40 प्रतिशत लोग सनातन धर्म के खिलाफ हैं। भगवान कल्कि के अवतार के लिए संकेत बहुत अच्छे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने संभल के जिलाधिकारी के बारे में कहा कि जब हमारे शिष्य राजेंद्र पैंसिया ने खुदाई करवाई थी तो बहुत अच्छा था, उन्हें भी बहुत प्रताड़ित किया गया था। हालांकि, भगवान ने इसका समाधान कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मुझे संभल बहुत अच्छी जगह लगी। उन्होंने यह भी कहा कि यहां गंगा-जमुना की धारा बहेगी। हिंदी राष्ट्रभाषा होगी, मानस राष्ट्रीय ग्रंथ होगा और गौ माता राष्ट्रीय ग्रंथ होगी और भारत कम से कम तीसरी अर्थव्यवस्था तो बनेगा ही।