होम / Rampur News: रामपुर में 60 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान, गांव वाले भय के साए में काट रहे हैं रातें…

Rampur News: रामपुर में 60 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान, गांव वाले भय के साए में काट रहे हैं रातें…

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 2, 2023, 4:12 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),Visheshar Negi,Rampur News: शिमला जिला रामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 60 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। नुकसानियों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रामपुर के विधायक नंदलाल ने बताया जो गांव या मकान क्षतिग्रस्त हुए है, सुरक्षित स्थानों पर उन्हें आश्रय दिया जा रहा है। बागवानों का सेब खराब ना हो इस लिए सड़कों को बहाल करने का प्रयास हुआ तेज। उधर आपदा ग्रसित क्षेत्र के लोग सरकार से लगा रहे है मदद की गुहार।

भय के साए में काट रहे हैं रातें

शिमला जिला के रामपुर विधानसभा में नुकसानियो का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। अभी भी कई इलाकों में भूमि धसने और मकानों को नुकसान पहुंचने का क्रम जारी है। लोग भय के साए में रातें काट रहे हैं। कई घर ढहने के कगार पर है, जबकि कई खतरे की जद में है। लोग जीवन भर की पूंजी को छोड़ इतनी जल्दी जा भी नही पा रहे है। इन हालातो में लोग रात को सो नहीं पा रहे हैं। भय और दहशत के साए में रातें गुजार रहे हैं। जो सरकारी मदद है वह भी लोगों के लिए नाकाफी है। सरकारी तंत्र को भी लोगों तक जवाबदेही व्यवस्थाएं करना चुनौती पूर्ण हो गया है।

60 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान

रामपुर के विधायक नंद लाल ने बताया प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक रामपुर विधान सभा हल्के में साठ करोड़ से अधिक की संपति का नुकसान आंका गया है। अकेले जलशक्ति विभाग को 12 करोड़ की क्षति पहुंची है। नुकसानियो का क्रम बढ़ता ही जा रहा है। रामपुर के विधायक नंदलाल ने बताया कि सड़कों को जल्द बहाल करने का प्रयास हो रहा है। ताकि लोगो के सेब को नुकसान ना पहुंचे। रामपुर के सभी क्षेत्रो में सड़कों को खोलने का काम चलाया गया है। उन्होंने बताया जहां गांव को खतरा बना है उन्हे सुरक्षित स्थान पर आश्रय दिया गया है।

कल्याणपुर के मकानों में आई दरार

कल्याणपुर की रहने वाली शिक्षाक ने बताया कि उनके कल्याणपुर में काफी नुकसान हुआ है। घर के कमरों में पानी घुस रहा है, नीचे दरारें पड़ रही है, वह तीन बच्चो के साथ घर में रहती है, रात को डर के मारे सो नहीं पा रहे हैं। कल्याणपुर की भारती महाजन ने बताया उनके यहां बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। मकान में दरारें आई हैं, रास्ते बह गए हैं, मकान के आगे पीछे दरारें पड़ी है, आस पास के सारे मकानों में दरारें आ गई है। दीपेश महाजन ने बताया उनके यहां सभी व्यवस्थाएं ठप हो गई है, उनकी सुनवाई हो नहीं रही है, रात को डर के मारे सो नहीं पाते है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.