India News (इंडिया न्यूज़),Karnataka Assembly Election Result 2023,कर्नाटक: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-131, भाजपा-66 और जेडी(एस)-22 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का बयान सामने आया है।
रूझानों को देखते हुए सिद्धारमैया का कहना है “कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी। यह एक बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे। वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे।”
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा “मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है… मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।”
ये भी पढ़ें – Karnataka Assembly Election Result 2023: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल