होम / Republic Day 2022 Best Tableau, Marching Parties शिक्षा व नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकियां विजेता घोषित

Republic Day 2022 Best Tableau, Marching Parties शिक्षा व नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकियां विजेता घोषित

Vir Singh • LAST UPDATED : February 4, 2022, 11:45 pm IST

Republic Day 2022 Best Tableau Marching Parties

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Republic Day 2022 Best Tableau, Marching Parties दिल्ली में इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) पर प्रदर्शित की गई झाकियों में से केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों की श्रेणी में नागरिक उड्डयन व शिक्षा मंत्रालय की झांकियों को विजेता घोषित किया गया है।

नौ केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की झाकियों ने इस बार परेड में हिस्सा लिया था। आज सर्वश्रेष्ठ झांकी और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दलों के परिणाम जारी किए गए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस बार पहली दफा गिणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया था। मंत्रालय की झांकी की थीम ‘उड़े देश का आम नागरिक’ पर आधारित थी। इसी तरह शिक्षा मंत्रालय की झांकी ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ पर आधारित थी।

सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दलों में नौसेना का दस्ता टॉप पर

Republic Day 2022 Update

सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दलों के परिणाम के अनुसार नौसेना (navy) के दल को सभी तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ करार दिया गया है। इसी के साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) व अन्य बलों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित किया गया। विशेष पुरस्कार श्रेणी के लिए आवासीय एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की झांकी को चुना गया। यह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आधारित थी। इसके अलावा इस श्रेणी में ‘वंदे भारतम’ नृत्य समूह को भी चुना गया है।

Also Read : Republic Day 2022 तिरंगे के रंग में भारत, रंग-बिरंगी लाइटों से सजी देश की ऐतिहासिक इमारतें व प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान

जनता ने भी पहली बार बताई अपनी पसंद

Republic Day 2022 Best Tableau, Marching Parties

आम जनता को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों और सर्वश्रेष्ठ झांकी का चयन करने का इस बार पहली बार मौका दिया गया था। इसके लिए लोकप्रिय पसंद श्रेणी बनाई गई थी और माइजीओवी प्लेटफॉर्म पर 25 से 31 जनवरी के बीच आॅनलाइन वोटिंग हुई थी।

इसमें तीनों सेवाओं की मार्चिंग टुकड़ियों में वायुसेना के दल को और सीएपीएफ व सहायक दलों में सीआरपीएफ को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इस श्रेणी में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में महाराष्ट्र की झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला और तीसरा स्थान जम्मू-कश्मीर को मिला।

Also Read :Know Everything About Gallantry Awards: कब हुई थी गैलेंट्री अवार्ड की शुरुआत, कैसे होता है इसका चयन?

राज्यों में यूपी टॉपर, कर्नाटक दूसरे व मेघालय तीसरे नंबर पर

Republic Day 2022 Best Tableau, Marching Parties

सर्वश्रेष्ठ झांकी के नतीजों के मुताबिक देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत की गई झांकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ पर आधारित थी। इसमें दूसरा स्थान कर्नाटक की झांकी को मिला जो ‘पारंपरिक हस्तशिल्प के पालने’ पर आधारित थी। इसके अलावा इस श्रेणी में तीसरा स्थान मेघालय की झांकी को मिला।

Also Read : Padma Awards 2022 नीरज चोपड़ा सहित पदमश्री पाने वालों में हरियाणा की चार हस्तियां

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Castor Oil for Skin: स्किन केयर में कैस्टर ऑयल शामिल करने से मिलेंगे यह गजब के फायदे, त्वचा में भी आएगा निखार -Indianews
Rohit Sharma: विश्व कप के बाद टी20 संन्यास लेंगे रोहित शर्मा ?
Maa Ganga: क्यों भगवान शंकर की जटाओं में समा गईं थीं देवी गंगा? जानें इसके पीछे की यह पौराणिक कथा -Indianews
Pakistan: शाहीन अफरीदी के साथ अफगान फैन ने की बदसलूकी, पाकिस्तान के स्टार पेसर ने ऐसे दिया जवाब-Indianews
Mangal Dosh Upay: मंगल दोष की वजह से शादी में हो रही है देरी, तो मंगलवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय -Indianews
Misleading Food Labeling: पैकेज्ड फूड लेबलिंग हो सकते हैं भ्रामक, ICMR की बड़ी चेतावनी-Indianews
लापता Gurucharan Singh की फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में पिता को नहीं था कोई आइडिया, TMKOC के सेट पर पहुंची दिल्ली पुलिस -Indianews
ADVERTISEMENT