India News (इंडिया न्यूज), Republic Day 2024: देश में 26 जनवरी 2024 को 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को न्योता भेजा गया है। जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है। साथ ही मैक्रों ने निमंत्रण के लिए आभार भी जताया है। आपको बता दें कि मुख्य अतिथि बनाने की तैयारी छह महीने पहले से शुरु हो जाती है।
छह महीने पहले से तैयारी
बता दें कि मुख्य अतिथि किसे बनाया जाए इसे लेकर छह महीने पहले तैयारी शुरु हो जाती है। इसके लिए विदेश मंत्रालय कई बातों पर चर्चा करता है। हर देश के साथ भारत के रिश्ते को समझा जाता है। इस खास उत्सव में विदेशी मेहमान को बुलाने का मलतब होता है कि इस देश के साथ भारत की मित्रता है। इस रिश्ते को और भी मजबूत करने के लिए उन्हें इस खास मौके पर आमंत्रित किया जाता है।
साथ ही इस बात पर भी चर्चा की जाती है कि इस देश को बुलाने से किसी और के साथ रिश्ते बिगड़ने की कोई संभावना तो नहीं है। मुख्य अतिथि चुने जाने के बाद विदेशी मेहमानो को लेकर चर्चा की जाती है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से किसी नाम पर सहमति मिलने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ती है। साथ ही यह भी पता किया जाता है कि इस दिन मेहमान देश के राष्ट्रनायक कहीं और व्यस्त तो नहीं है। इस बार पहले अमेरिका को न्योता भेजा जाना था। लेकिन वयस्थता की वजह से संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया।
भारत और फ्रांस की गहरी दोस्ती
भारत और फ्रांस में काफी गहरी दोस्ती है। जिसके कारण छठी बार फ्रांसीसी नेता को यह सम्मान दिया जाएगा। दोनों देशों के बीच अच्छा व्यापारिक रिश्ता है। कुछ दिनों पहले भारत ने फ्रांस से राफेल विमान भी खरीदा है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से भारत सरकार को धन्यवाद किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, आपके गणतंत्र दिवस पर मैं आपके साथ जश्न मनाने के लिए उपस्थित रहूंगा।’
Also Read:
- Ram Mandir: स्वामी गोविंद देव गिरि ने पीएम मोदी के तप की बताई कहानी, प्राण-प्रतिष्ठा के लिए इन नियमों का किया पालन
- Delhi School Holiday Tomorrow: राम मंदिर उद्घाटन पर दिल्ली के स्कूल सुबह की पाली में रहेंगे बंद
- Car Accident On Atal Setu: उद्घाटन के 10 दिन भी नहीं हुए डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, ड्राइवर सहित सभी सुरक्षित