India News (इंडिया न्यूज),Republic Day Parade 2024: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली झांकियों को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। इस बार गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में पंजाब और पश्चिम बंगाल की झांकी को शामिल नहीं किया गया है, जिसके बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है। अब इसे लेकर रक्षा मंत्रालय का बयान सामने आया है।
रक्षा मंत्रालय ने कही यह बात
मंत्रालय ने कहा कि दोनों राज्यों की झांकियां तय प्रक्रिया के तहत हटा दी गई हैं। मंत्रालय के नोटिस में कहा गया कि इस बार दोनों की झांकियां परेड की थीम के मुताबिक नहीं थीं।
AAP ने लगाया केंद्र पर आरोप
दिल्ली के मंत्री ने कहा, “कोई नहीं कह सकता कि यह एक डिजाइन प्रतियोगिता है। केंद्र ने हमें कुछ सुझाव दिए थे और हमने उन्हें (अपने झांकी प्रस्ताव में) शामिल किया था। अगर उन्होंने हमें कुछ और सुझाव दिए होते, तो हम उन्हें भी शामिल करते।” हमारी झांकी में स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक मॉडल की झलक होगी। यह कोई संयोग नहीं है कि पंजाब की झांकी के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया, ”केंद्र आपसे बदला लेने के लिए ऐसा कर रहा है।”
भाजपा ने AAP को दिया था जवाब
बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परेड में अपने राज्य की झांकी को शामिल नहीं करने को लेकर केंद्र पर हमला बोला था और भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि झांकियों के लिए चुने गए 80 फीसदी राज्य बीजेपी शासित राज्य थे। इस पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई ने गुरुवार को मान पर गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी को शामिल नहीं करने और उनके खिलाफ राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की झांकी को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था। और अरविन्द केजरीवाल की तस्वीरें शामिल करने पर जोर देने का आरोप था।
यह भी पढ़ेंः-
- COVID-19 Update: देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मरीज, 24 घंटे के भीतर 841 नए मामले
- New Year पर मौलाना के बिगड़े बोल, कहा- जश्न मनाना नाजायज