India News (इंडिया न्यूज), RG Kar Hospital Case: कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की गुत्थी अभी भी नहीं सुलझ पाई है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जल्दबाजी में महिला डॉक्टर के शव को ले जाकर पानीहाटी श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले पर श्मशान घाट के प्रभारी प्रबंधक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। पानीहाटी श्मशान घाट के प्रबंधक भोलानाथ पात्रा का दावा है कि भले ही पीड़ित परिवार ने मीडिया से शिकायत की हो कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन मृत डॉक्टर की मां ने उस दिन दाह संस्कार में कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
श्मशान घाट के प्रबंधक ने खोला बड़ा राज
बता दें कि, पुलिस ने पानीहाटी श्मशान घाट के प्रबंधक भोलानाथ पात्रा से कहा था कि एक स्थानीय लड़की का शव आएगा। हालांकि, तब तक प्रबंधक और श्मशान घाट पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी टीवी से आरजी कर अस्पताल की घटना के बारे में पता चल चुका था। जिस दिन महिला डॉक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। उस दिन श्मशान घाट पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ थी। शव पहुंचने से पहले ही श्मशान घाट क्षेत्र में भीड़ बढ़ गई थी।भोलानाथ पात्रा ने आगे बताया कि अंतिम संस्कार के समय स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद था। श्मशान घाट पर पहले से ही दो शव आ चुके थे, लेकिन स्थिति को देखते हुए महिला डॉक्टर के शव का अंतिम संस्कार पहले किया गया। पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं की थीं।
दुनिया तबाह करने की कगार पर खड़े ये दो ताकतवर देश, लीक हो गया परमाणु मास्टर प्लान
क्या पुलिस ने दिखाई जल्दबाजी?
दरअसल, भोलानाथ पात्रा ने दावा किया कि पूरे इलाके में भीड़ होने के कारण पुलिस मामले को संभालने की कोशिश कर रही थी। इसके अलावा उन्होंने और श्मशान घाट के अन्य कर्मचारियों ने शोकाकुल परिवार को राहत पहुंचाने के लिए कुछ अन्य कदम भी उठाए। वहीं पहले से आ चुके दो शवों के परिजनों से अनुरोध किया गया कि वे महिला डॉक्टर के शव के अंतिम संस्कार का इंतजार करें। पानीहाटी श्मशान घाट के प्रबंधक भोलानाथ पात्रा ने दावा किया कि पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार पहले किया गया, क्योंकि दोनों शवों के परिजन भी इसके लिए राजी थे। भोलानाथ बाबू ने इलाके में रहने वाली महिला डॉक्टर के साथ हुई इस बर्बरता के लिए दोषियों को कड़ी सजा देने की भी मांग की।