RJD Chief LaLu Yadav Unwell

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

RJD Chief LaLu Yadav Unwell राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद वह झारखंड की राजधानी रांची जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लेकिन एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा एम्स अस्पताल लाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। उन्हें कल रांची से दिल्ली लाया गया था, पर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में जांच पड़ताल के बाद उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Also Read : Lalu Yadav Uwell लालू की तबीयत बिगड़ी, पटना से दिल्ली रवाना

किडनी में बढ़ते संक्रमण के चलते रांची रिम्स ने किया था रेफर

RJD Chief LaLu Yadav UnwellRJD Chief LaLu Yadav Unwell

लालू यादव (73) चारा घोटाले में दोषी पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें सजा सुनाई गई है और वह रांची के कारागार में सजा काट रहे हैं। लालू को किडनी में संक्रमण बढ़ गया है। रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया था। रिम्स मेडिकल बोर्ड की बैठक में उन्हें एम्स भेजने का निर्णय लिया गया। इसके बाद उन्हें मंगलवार शाम करीब छह बजे विशेष विमान से दिल्ली एम्स में रात 9 बजे भर्ती करवाया गया था।

Also Read : Lalu’s tweet देश की जनता चाहती है विकल्प

139.35 करोड़ रुपए के गबन के दोष में हुई है पांच साल जेल

लालू को पूरी रात एम्स के आपात विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। आज अलसुबह करीब तीन बजे उन्हें डिस्चार्ज किया गया। सीबीआई की विशेष अदालत ने 21 फरवरी को डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए के गबन के मामले में लालू को दोषी करार दिया है। इसके बाद उन्हें इस मामले में पांच साल जेल और 60 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। लालू किडनी के अलावा कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।

Connect With Us: Twitter Facebook