होम / Russia Ukraine Crisis 30th Day Update : रूस ने नष्ट किया यूक्रेन सेना का सबसे बड़ा फ्यूल स्टोरेज साइट

Russia Ukraine Crisis 30th Day Update : रूस ने नष्ट किया यूक्रेन सेना का सबसे बड़ा फ्यूल स्टोरेज साइट

Vir Singh • LAST UPDATED : March 25, 2022, 4:20 pm IST

Russia Ukraine Crisis 30th Day Update

इंडिया न्यूज, मास्को:

Russia Ukraine Crisis 30th Day Update रूसी सेनाओं ने यूक्रेन सेना का सबसे बड़ा फ्यूल स्टोरेज साइट नष्ट (fuel storage site destroyed) कर दिया है। रूस की ओर से खुद इस बात का दावा किया गया है। रूस ने कहा है कि यूक्रेन का सबसे बड़ा सैन्य फ्यूल स्टोरेज साइट खत्म होना उसकी सेनाओं के लिए बड़ी कामयाबी है।

गौरतलब है कि इससे पहले रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के मिसाइल डिपो पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया था। आज रूस-यूक्रेन युद्ध का 30वां दिन है लेकिन इसके बावजूद हमले रुके नहीं हैं। रूस ने पहली बार 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था और ब तक यूक्रेन में बड़े पैमाने पर बर्बादी हो चुकी है। कई बर्बादी का मंजर देखा जा सकता है।

Also Read : Biden Warns Russia On Ukraine War : रूस को जी-20 देशों को से भी बाहर

मारियूपोल में एक लाख से ज्यादा लोगों के सामने पानी व भोजन का संकट

जंग के चलते सबसे ज्यादा बर्बाद हो चुके युक्रेन के मारियुपोल शहर में अब लोगों के लिए पानी की समस्या पैदा हो गई है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी ने यूक्रेन के हवाले से कहा है कि मारियूपोल में करीब एक लाख लोग बगैर भोजन व पानी के फंसे हुए हैं। बता दें कि रूस ने इस शहर में जबरदस्त हमले किए हैं। चेचन नेता रमजान कादिरोव ने इस बीच दावा किया कि रूस ने मारियुपोल सिटी हाल को अपने कब्जे में ले लिया है।

यूक्रेन के 35 लाख लोगों ने पड़ोसी देशों में ली शरण

रूस के हमलों के कारण यूक्रेन के 35 लाख लोग पलायन कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार इन लोगों ने पड़ोसी देशों पोलैंड व हंगरी और रोमानिया में शरण ली है। संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन के हालात पर लगातार चिंता जता रहा है। अमेरिका भी लगातार रूस को आगाह कर रहा है। हाल ही में अमेरिका ने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.