Russia Ukraine Live Update

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Russia Ukraine Live Update रूस और यूक्रेन के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आपातकालीन मीटिंग बुलाई गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia President Vladimir Putin) ने पूर्वी यूक्रेन के 2 हिस्सों डोनेत्स्क और लुगंस्क को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है। ये दोनों इलाके डोनेत्स्क और लुगंस्क रूस समर्थक विद्रोहियों के कब्जे में है।

विवाद पंहुचा चरम पर

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इन दोनों क्षेत्रों में पीस कीपिंग फोर्स के रूप में तैनात करने की बात कही है। इसके बाद से ऐसा माना जा रहा है कि अब यह विवाद चरम पर पहुंच रहा है। वहीं अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस पर प्रतिबंध की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस क्षेत्र में व्यापार और निवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इस मामले में भारत ने सभी पक्षों को संयम बरतने के लिए कहा है। (Russia Ukraine Live Update)

24 और 26 फरवरी को भी उड़ान भरेंगे दो विमान

वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूकेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए दिल्ली से Air India का विशेष विमान (अक-1946) रवाना हो चुका है। यह आज 22 फरवरी की रात यूक्रेन की राजधानी कीव के बोरीस्पिल एयरपोर्ट से वापस पहुंचेगा। विमान कंपनी ने कहा है कि 24 और 26 फरवरी को भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस ले आने के लिए दो उड़ानें होंगी।

Russia Ukraine Live Update

Also Read : India’s Situation of War in Russia Ukraine : भारत ने रूस यूक्रेन में युद्ध के हालात देख अपनों की चिंता सताई, एयर इंडिया फ्लाइट रवाना 

Connect With Us : Twitter Facebook