होम / Russia Ukraine War 29th Day Update : यूक्रेन जंग में अब तक रूस के 15000 से ज्यादा सैनिकों की मौत : NATO

Russia Ukraine War 29th Day Update : यूक्रेन जंग में अब तक रूस के 15000 से ज्यादा सैनिकों की मौत : NATO

Vir Singh • LAST UPDATED : March 24, 2022, 12:28 pm IST

Russia Ukraine War 29th Day Update

इंडिया न्यूज, कीव/मॉस्को:

Russia Ukraine War 29th Day Update यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस के 15000 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो चुकी है। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने यह दावा किया है। रूस ने पिछले महीने 24 फरवरी को युक्रेन पर आक्रमण किया था और आज जंग का 29वां दिन है। बता दें कि रूस ने दो मार्च के बाद अपनी सेना के युद्ध में मारे गए जवानों की संख्या की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। दो मार्च तक उसने अपने 500 सैनिक मारे जाने की बात कही थी।

Also Read : Ukraine Has Not Bowed Down To Russia Yet : क्या रूस यूक्रेन पर टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन का इस्तेमाल कर सकता है?

यूक्रेन की सेनाओं ने रूसी बलों को पीछे हटने पर मजबूर किया : अमेरिका

यूक्रेन की सेनाओं ने रूसी फौजों को कई जगह पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन की राजधानी की के पूर्वी इलाके में यूक्रेन सेना ने रूस की सेना को पीछे हटा दिया है। अमेरिका ने एक बार फिर से रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि रूस की सेना जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बना रही है। मूलभूत वस्तुओं को मुहैया करवाने में जुटे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

Also Read : Russia Ukraine Dispute : क्या तुर्की रोक पाएगा रूस और यूक्रेन का युद्ध?

जानिए यूक्रेन की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक युद्ध में यूक्रेन मेें क्या नुकसान हुआ

.रूसी सैनिकों ने खेरसॉन में थिएटर डायरेक्टर को अगवा किया है।
.रूसी हमलों में कीव में कम से कम 264 नागरिक मारे गए हैं : कीव मेयर
.रूसी सेना ने चेर्निहीव पुल उड़ाया। फंसे नागरिकों को निकालने और उन्हें मदद पहुंचाने के लिए पुल का इस्तेमान किया जा रहा था।
.अब तक पांच मीडियाकर्मियों की मौत हुई है।
.एक मार्च को खार्किव में बिल्डिंग पर बमबारी हुई। मलबे से 24 लोग निकाले गए हैं

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.