होम / Russia Ukraine War Death Update : रूसी हमलों में अब तक यूक्रेन के 198 लोगों की मौत, 1000 जख्मी, लावारिस पड़े हैं कई शव

Russia Ukraine War Death Update : रूसी हमलों में अब तक यूक्रेन के 198 लोगों की मौत, 1000 जख्मी, लावारिस पड़े हैं कई शव

Vir Singh • LAST UPDATED : February 26, 2022, 5:13 pm IST

Russia Ukraine War Death Update

इंडिया न्यूज, कीव:

Russia Ukraine War Death Update  रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज तीसरा दिन है और अब तक रूसी सैन्य कार्रवाई से युक्रेन के सैनिकों सहित 198 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के स्वास्थ्य, मंत्री विक्टर ल्याशको ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि रूसी हमलों में उनके देश के 198 लोग अब तक मारे जा चुके हैं और 1,000 से ज्यादा अब तक घायल हुए हैं।

Also Read : Ukraine Russia War Today Live Update : यूक्रेन ने माना रूस की बातचीत का प्रस्ताव, दुनिया के लिए राहत की खबर

मृतकों में 33 बच्चे : विक्टर ल्याशको

Russia Ukraine War Death Update

यूक्रेनी स्वास्थ्य मंत्री के बयान से इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है कि मृतकों में कितने सैनिक हैं और कितने आम नागरिक हैं। ल्याशको ने आज बताया कि मृतकों 33 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को रूस की और से बड़े पैमाने पर यूक्रेन पर मिसाइल और हवाई हमले किए गए। उत्तर, पूर्व व दक्षिण क्षेत्र से यूक्रेन में सैनिकों के अभियान के साथ शुरू रूस का आक्रमण शुरू हुआ था।

शवों के अंतिम संस्कार के लिए कोई आगे नहीं आ रहा

रूसी हमलों में हुई मौतों का आलम यह है कि कई जगह सैनिकों और आम नागरिक के शव लावारिस पड़े हैं। उन तक कोई नहीं पहुंच पा रहा है न उनका अंतिम संस्कार हो पा रहा है। लोकल लोग इसकी जानकारी प्रशासन को दे रहे हैं। इसकी वजह यह है कि रूस अब भी यूक्रेन पर हमले कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार रूस द्वारा स्वतंत्र देश घोषित किए के यूक्रेन के डोनेट्स्क शहर मेंं हमले में मारी गई महिला का शव उसके घर के बाहर पड़ा देखा गया। किसी ने उसकी जैकेट से ही उसका चेहरा ढक दिया। एक जगह इसी शहर में सैनिक का शव पाया गया। उसका अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका।

Read  More : Ukraine Defence Ministry Claims : हमने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिक मार गिराए 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT