होम / Russia Ukraine War Effect On India : रूस पर प्रतिबंधों से प्रभावित हो सकता है भारत का आयात

Russia Ukraine War Effect On India : रूस पर प्रतिबंधों से प्रभावित हो सकता है भारत का आयात

Vir Singh • LAST UPDATED : March 8, 2022, 7:44 am IST

Russia Ukraine War Effect On India

इंडिया न्यूज, मुंबई:

Russia Ukraine War Effect On India रूस-यूक्रेन जंग के कारण भारत का भी आयात प्रभावित हो सकता है। एक रिपोर्ट में इस बात की आशंका जताई गई है। अमेरिका और यूरोपीय देशों द्वारा रूस पर लगाई गई पाबंदियां इसका कारण होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस पर अमेरिका व यूरोपीय देशों के प्रतिबंधों का सीधा प्रभाव भारतीय कंपनियों पर उत्पादन लागत में दबाव के रूप में भी पड़ सकता है।

इस बीच कली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की जल्द व सुरक्षित निकासी पर मदद मांगी। हिंसा तत्काल समाप्त करने का भी उन्होंने आह्वान किया।

नौ माह में भारत से रूस को निर्यात 36.1 फीसदी ज्यादा

Russia Ukraine War Effect On India

क्रिसिल ने एक रिपोर्ट जारी कर रूस व यूक्रेन में जारी लड़ाई के कारण भारत के आयात पर असर की बात कही है। इसके अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में भारत से रूस को होने वाला निर्यात 2.55 अरब डॉलर पर रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.87 अरब डॉलर के निर्यात से 36.1 फीसदी ज्यादा है।

Read More : PNB to Ban SWIFT Transactions With Russian Companies रूसी कंपनियों के साथ स्विफ्ट लेनदेन पर रोक लगाएगा पीएनबी? बैंक की ओर से आया बयान

बढ़ते दामों से फायदा होने की उम्मीद

Russia Ukraine War Effect On India

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस्पात और एल्युमीनियम जैसे कुछ क्षेत्रों के बढ़ते दामों से फायदा भी हो सकता है। वित्त वर्ष 2021-22 के शुरुआती नौ महीनों में भारत से यूक्रेन को 37.2 करोड़ डॉलर (0.2 प्रतिशत) का निर्यात किया गया।

Also Read : Crude Oil Price Hiked सऊदी अरब ने एशिया के लिए कच्चे तेल का दाम बढ़ाया, अब तक के उच्च स्तर पर पहुंचा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT