India News(इंडिया न्यूज),S Jaishankar: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को विकसित भारत एम्बेस्डर वर्कशॉप में भाग लिया। जिस दौरान जयशंकर ने कार्यक्रम की सराहना की। जानकारी के लिए बता दें कि, कार्यक्रम नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट के सहयोग से ललित कला अकादमी द्वारा पुराना किला में आयोजित किया गया था। कला के माध्यम से विकसित भारत की विभिन्न अभिव्यक्तियों को देखकर खुशी हुई।

ये भी पढ़े:-Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव गुट को लगा बड़ा झटका, विधायक रविंद्र वायकर शिंदे गुट में शामिल

भारत की विवधता का अनुभव

आयोजित कार्यक्रम में सम्मेलन तो संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि, हर किसी को भारत की विविधता का अनुभव करने का मौका मिलना चाहिए। जी-20 के दौरान हमारा लक्ष्य था कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी तक सीमित न रहे। उन्हें पूरे देश में ले जाया जाए। जब हम बात करते हैं विकसित भारत के बारे में इसका मतलब है कि दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़े। इसके लिए सबसे अहम है कि हर किसी को भारत के बारे में जानना जरूरी है। आज का कार्यक्रम एक शानदार पहल है। मैंने यहां लोगों की आकांक्षाएं देखीं हैं। चंद्रयान का प्रभाव भी देखने को मिला। पीएम मोदी और चंद्रयान हमेशा लोगों के दिमाग में है।

ये भी पढ़े:-Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव गुट को लगा बड़ा झटका, विधायक रविंद्र वायकर शिंदे गुट में शामिल

विकसित भारत के पहलु

मिली जानकारी के अनुसार, सम्मेलन में एस जयशंकर ने विकसित भारत के विभिन्न पहलुओं पर भी बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि, विकसित भारत के कई पहलु हैं। हम खुद को एक सभ्यतागत राज्य मानते हैं। हम विश्व की बड़ी शक्तियों में से एक बनना चाहते हैं। हम सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने की आकांक्षा है। हम आर्थिक मोर्चे पर पांचवे स्थान पर है लेकिन जल्द ही तीसरा बन जाएगा। जयशंकर ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर की भी सराहना की।

ये भी पढ़े:-Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव गुट को लगा बड़ा झटका, विधायक रविंद्र वायकर शिंदे गुट में शामिल