India News (इंडिया न्यूज), Sam Pitroda: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सैम पित्रोदा को फिर से ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कुछ हफ्ते पहले भारतीयों की त्वचा के रंग पर उनकी नस्लवादी टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक घोषणा में कहा, “माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्री सैम पित्रोदा को फिर से तत्काल प्रभाव से भारतीय ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।” सैम पित्रोदा के नस्लवादी टिप्पणी वाले बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद 8 मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था
पित्रोदा ने क्या कहा था
पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा था, “वह ऐसे भारत में विश्वास करते हैं, जहां भाषा, धर्म, संस्कृति, रंग, रीति-रिवाज, खान-पान आदि की विविधता के बावजूद लोग पिछले 70-75 सालों से लोग बस कुछ छोटे-मोटे झगड़ों को छोड़कर एक साथ खुशहाल माहौल में रह रहे हैं। हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहन हैं।” उनकी इस टिप्पणी पर हंगामा मचने के बाद कांग्रेस ने उनके इस बयान से खुद को अलग कर लिया।
अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने किया अरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका ली गई वापस -IndiaNews