India News (इंडिया न्यूज), Bihar: बिहार विधानसभा मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज होने का बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी खुलकर ताना निशाना। जिसमे उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ कई सारी बातें कलह डाली। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के समय जंगलराज की उत्पति हुई थी और आज नीतीश कुमार और तेजस्वी जंगलराज रिटर्न ला रहे हैं। भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठी चार्ज और जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह की मौत के बाद प्रदेश के कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार जी जब से ममता बनर्जी जी के संरक्षण में शामिल हुए हैं, तब से पश्चिम बंगाल की तरह यहां भी लोकतंत्र का खात्मा करने का काम कर रहे हैं।

बुरी तरह पीटा गया हजारों कार्यकर्ताओं को

सम्राट चौधरी अपने बयान में आगे कहते हैं कि,आज भाजपा ने एक वीर साथी गंवाया है और नीतीश कुमार जी और तेजस्वी यादव के कारण ही महामंत्री विजय सिंह की हत्या हुई है। आगे वह कहते हैं कि अभी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही नहीं आई है। माननीय एमपी जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल को वाई प्लस सुरक्षा है, उन्हें भी पुलिस मारकर अस्पताल पहुंचा दिया। हजारों कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा गया।

बिहार में काला दिवस मनाएगी भाजपा

सम्राट ने आगे कहा कि, आज की घटना के विरोध में कल यानी शुक्रवार को भाजपा काला दिवस के रूप में मनाएगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला भी दहन करेगी।

सदन में भी मांगेगे जवाब

उनके द्वार बताया गया कि, विधानसभा और विधानमंडल में भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा कि आखिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां क्यों चलाई गई? साथ उन्होंने घोषणा करते हुए बताया कि, भाजपा परिवार दिवंगत साथी के परिजनों को 10 लाख रुपए आर्थिक सहयोग देगी तथा परिवार को गोद लेकर आगे सभी प्रकार की मदद करेगी।

ये भी पढ़े-  PM Modi France visit: प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित, कहा- आज का दृश्य अभूतपूर्व है