होम / School Winter Vacation: शीत लहर के चलते यूपी-पंजाब में स्कूलों की छूट्टियां बढ़ी, इस तारीक तक बंद रहेंगे स्कूल 

School Winter Vacation: शीत लहर के चलते यूपी-पंजाब में स्कूलों की छूट्टियां बढ़ी, इस तारीक तक बंद रहेंगे स्कूल 

Mudit Goswami • LAST UPDATED : January 14, 2024, 2:29 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), School Winter Vacation Extended: देशभर में ठंड का सीतम जारी है। आज यानि 14 जनवरी को घने कोहरे के साथ शीतलहर अपना असर दिखाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो आने वाले अगले 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मध्य और पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।

वहीं, ठंड के चलते उत्तर प्रदेश में जिलाधिकारी ने बच्चों की स्कूल की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया जिसमें 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं। छोटे बच्चों के अलावा 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी गई है। छात्रों के टाइम टेबल में परिवर्तन किया है।

इसके अलावा पंजाब में भी स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। तेज ठंड के कारण 20 जनवरी 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल 22 जनवरी को फिर से खुलेंगे। हालांकि दिल्ली के स्कूलों पर अभी कोई फैसला नहीं आया है।

उत्तरी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड

बता दें कि मध्य और पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। राजस्थान में आज  गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। वहीं 14 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में भी शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

आईएमडी ने चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रहने की उम्मीद जताई है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है और पिछले 24 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज घना कोहरा छाए हुए हैं। साथ ही सुबह के समय शीतलहर चल रही है।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT