India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली का तापमान धीरे-धीरे एक बार फिर से बढ़ने लगा है। मई में गर्मी से राहत मिलने के बाद जून के पहले हफ्ते में भी गर्मी से राहत रही। जून के पहले हफ्ते भी गर्मी से राहत रही। हालांकि थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर दिल्ली का पार बढ़ने वाला है। हालांकि, फिलहाल लू नहीं चलेगी। IMD के अनुसार, 9 जून से तेजी से अधिकतम तापमान बढ़ेगा। साथ ही 41 डिग्री के पार पारा पहुंचेगा। वहीं 12-13 जून तक 42 डिग्री के पार तापमान पहुंचने की संभावना है।
IMD के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, कई इलाकों में 40 डिग्री के पार तापमान पहुंचा है। वहीं बारिश की संभावना खत्म होने के बाद आसमान साफ रहा। जिस कारण धूप की तपिश ने लोगों को झुलसाया।
गर्म हवा चलने की संभावना
रिपोर्ट के अनुसार, IMD ने जानकारी दी कि आज गुरुवार, 8 जून से 20 से लेकर 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। IMD के अनुसार, आज गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज हो सकता है।
3 दिनों के लिए UP में चेतावनी
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। यूपी में तेजी से पारा बढ़ने लगा है। IMD ने इसे लेकर 3 दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने के बाद मौसम शुष्क हो गया है। जिस कारण तापमान बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार, 7 मई का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
लू का अलर्ट जारी
इसके साथ ही राज्य में IMD ने लू की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर अनुमान जताया गया है कि 45 डिग्री के पार पारा जा सकता है। इसके अलावा जहां पर लू नहीं चलेगी। वहां पर भी गर्मी बेहाल करेगी। हालांकि 11 जून से फिर से एक बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके बाद लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है।
Also Read: Government Job Vacancy: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में 38480 पदों पर निकली भर्ती