होम / Gurugram: साड़ी चोरी के विवाद ने एक गार्ड ने दूसरे को मारी गोली, मृतक बिहार का रहने वाला, मामला दर्ज

Gurugram: साड़ी चोरी के विवाद ने एक गार्ड ने दूसरे को मारी गोली, मृतक बिहार का रहने वाला, मामला दर्ज

Roshan Kumar • LAST UPDATED : August 17, 2023, 12:22 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Gurugram, गुरुग्राम: गुरुग्राम में कई हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इसमें एक ही इमारत में रहने वाले दो गार्ड के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बड़ा हो गया कि एक ने दूसरे को अपनी बंदूक से गोल मार दी। जिससे दूसरे की मौत हो गई। पुलिन से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया पर आरोपी गार्ड घटना के बाद फरारा हो गया। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है।

क्या है मामला?

गुरुग्राम के डीलएफ फेस-3 के नाथूपुर गांव में दो गार्ड के साड़ी चोरी करने की बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके एक ने दूसरे को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, बिहार के आरा जिले के रहने वाले पिंटू (उम्र 30 साल) नाथूपुर गांव में किराए पर रहते थे। वह ग्रुप फोर सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड थे। वही उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले अजय (उम्र 49 साल) पेट्रोल पंप पर गार्ड का काम करते थे। वह भी अपने परिवार के साथ किराए पर रहते थे।

झगड़े के बाद अजय ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले हवा में फायर की फिर पिंटू को गोली मार दी। लोगो की सूचना पर पुलिस पहुंची। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अजय की पत्नी ने पिंटू पर साड़ी चुराने का आरोप लगाया था। इसके बाद विवाद हुआ। पिंटू की पत्नी और तीन बच्चे है जो आरा में रहते है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.