होम / दलाई लामा के दौरे के बीच बोध गया में सुरक्षा ‘अलर्ट‘, चीन की एक महिला का स्केच बना खोजबीन में जुटी पुलिस

दलाई लामा के दौरे के बीच बोध गया में सुरक्षा ‘अलर्ट‘, चीन की एक महिला का स्केच बना खोजबीन में जुटी पुलिस

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : December 29, 2022, 6:25 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : बिहार की बोधगया पुलिस एक चीनी महिला की खोज कर रही है। इस महिला पर आरोप है कि यह दलाई लामा की जासूसी कर रही थी। पुलिस ने इस महिला को पकड़ने के लिए उसका स्केच बनवाकर अलर्ट जारी किया है। महिला का नाम Song Xiaolan है। वह लंबे समय से भारत की अलग-अलग जगह में रह रही थी लेकिन कुछ दिन पहले यह अचानक गायब हो गई।

चीनी महिला की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा काल चक्र पूजा के सिलसिले में इन दिनों बिहार के बोधगया में ठहरे हुए हैं। इसी बीच बोधगया में रह रही यह चीनी महिला की जानकारी पुलिस को मिली। छानबीन में पुलिस ने उसे गायब पाया। उसके गायब होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस को शक है कि महिला जासूसी करने के लिए ही भारत में थी। सुरक्षा एजेंसियों ने महिला की तलाश के लिए स्केच जारी किया है।

फरार चीनी महिला का नाम सॉन्ग शियाओलॉन

चीनी महिला का नाम सॉन्ग शियाओलॉन सामने आया है। मिली जानकारी बताती है कि यह महिला 2 सालों से बोधगया समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रही थी, पर कुछ समय पहले यह अचानक गायब हुई और इसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। बताया यह भी जा रहा है कि चीनी महिला के रहने को लेकर फॉरेन सेक्शन में भी कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियाँ चौकन्नी हो गई हैं और महिला की तलाश की जा रही है। इसके लिए महिला का स्केच भी जारी कर दिया गया है।

स्केच बना खोजबीन में जुटी पुलिस

चीनी महिला को लेकर गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा है कि ऐसे इनपुट मिले कि चीनी महिला गया में रह रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने चीनी महिला का एक स्केच भी जारी किया है। हम चीनी महिला को लोकेट करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिला के चीनी जासूस होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

बिहार दौरे पर हैं दलाई लामा

जानकारी दें, कालचक्र पूजा के सिलसिले में धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार के बोधगया में हैं। ज्ञात हो, कालचक्र पूजा को बौद्ध श्रद्धालुओं का महाकुंभ कहा जाता है। इसमें बौद्ध भिक्षु आध्यात्मिक अभ्यास करते हैं। दलाई लामा एक महीने तक कालचक्र पूजा के सिलसिले में यहाँ ठहरने वाले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह चीनी महिला चीन के ईशारे पर दलाई लामा की जासूसी करने की कोशिश कर रही थी। खुफिया इनपुट मिलने के बाद तिब्बत मंदिर से लेकर महाबोधि मंदिर तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.