होम / कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कल नामांकन फॉर्म भरेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कल नामांकन फॉर्म भरेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : September 29, 2022, 12:53 pm IST

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे। वह जल्द ही इसके लिए नामांकन करेंगे। बता दें आज मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा ” मैं आज अपना नामांकन फॉर्म(कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए) लेने आया हूं और संभवत: कल भरूंगा।”

बता दें राजस्थान में सियासी घमासान मचा हुआ है। गांधी परिवार की पहली पसंद अशोक गहलोत ने ही पूरे सेटिंग को गड़बड़ा दिया है। प्रदेश में पावर ट्रांसफर अब विवादों में है। अशोक गहलोत सीएम की कुर्सी का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं। उनको 28 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करना था। मगर अब तक उनके नाम का पर्चा ही कांग्रेस मुख्यालय से नहीं लिया गया है।

अशोक गहलोत को मिली क्लीन चिट
कांग्रेस ने शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौर को कारण बताओ नोटिस भेजा है। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, पार्टी के मुख्य सचेतक महेश जोशी और आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर को जयपुर में पार्टी विधायकों की बैठक करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपी गई रिपोर्ट में क्लीन चीट दी गई है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नेता एके एंटनी के जल्द ही सोनिया गांधी से मुलाकत की संभावना है। एंटनी संकट को सुलझाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। एंटनी पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के प्रमुख भी हैं।

 

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.