होम / Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान का तपता रेगिस्तान बना बर्फ का टिला, टूटे सभी रिकॉर्ड

Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान का तपता रेगिस्तान बना बर्फ का टिला, टूटे सभी रिकॉर्ड

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 12, 2024, 3:26 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Weather: देश के उत्तरी हिस्सों में ठंड का कहर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में ठंड चरम पर हैं। शुक्रवार को दिल्ली में 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह अबतक का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं कोहरे का बादल भी पूरी दिल्ली में छाया है। वहीं राजस्थान में भी ठंड के साड़े रिकॉर्ड टूट गए हैं। पहली बार राजस्थान के सीकर का तापमान माइनस में पहुंच चुका है। सीकर का तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि पूरे उत्तर भारत में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

  • दिल्ली में ठंड ने 5 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया
  • घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य

मौसम विभाग ने दी जानकारी 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में ठंड ने 5 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी शून्य है। जिसके कारण ट्रेनें काफी देरी से चल रही है। इंडियन रेलवे की मानें तो दिल्ली आने वाले 23 ट्रेनें एक से 6 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं राजस्थान में ठंड का कहर जारी है। राजस्थान के सीकर में तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं चूरू, अलवर, पिलानी और श्रीगंगानगर का तापमाान भी काफी कम रहा।

कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां 

दिल्ली के पड़ोसी सभी राज्यों का पारा काफी लुढ़क चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और पंजाब के तापमान में भी काफी गिरावट आई है। हरियाणा में नारनौल, भिवानी हिसार, अंबाला, करनाल और सिरसा के तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़, बठिंडा और गुरदासपुर में भी पाड़ा काफी लुढ़का है। वहीं कश्मीर इन दिनों चिल्ला-ए-कलां की चपेट में है। जिसकी वजह से 40 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.