India News(इंडिया न्यूज),Sikkim Flood: इन दिनों सिक्किम में कुदरत के कहर के चलते सक्किम की स्थीति बदहाल हो गई है। जहां उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ में मृतकों की संख्या लगातार बढ़कर अब 51 हो गई, जिनमें 11 सैन्यकर्मी हैं। वहीं खबर ये सामने आ रही है कि, इनमें 26 शव सिक्किम और 25 शव पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न इलाकों से मिले हैं। जबकि, 142 लोग अब भी लापता हैं, वहीं घायलों की संख्या 26 है। जिसके बाद मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत भी की।
जानकारी के लिए बता दें कि, सिक्किम राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष की माने तो बाढ़ प्रभावित चार जिलों मंगन, गंगटोक, पाक्योंग और नामची में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है, जिनमें सात सेना के जवान हैं। वहीं इसके बारे में जानकारी देते हुए एसपी के उमेश गणपत ने बताया कि, पिछले तीन दिनों में जलपाईगुड़ी से 25 शवों को बरामद किया गया है, जिनमें चार शव सेना के जवानों के हैं। हालांकि ये जवान सिक्किम में लापता जवानों में से ही हैं कि नहीं यह स्पष्ट नहीं है।
इसके साथ ही सीएम तमांग ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, बरदांग क्षेत्र से लापता हुए 23 सैन्यकर्मियों में से सात के शव नदी के विभिन्न इलाकों से बरामद किए गए हैं। जबकि एक सैन्यकर्मी को पहले ही जीवित बचा लिया गया था। शेष 15 जवानों की तलाश जारी है। इन जवानों को सिक्किम और उत्तरी बंगाल दोनों इलाकों में ढूंढ़ा जा रहा है। जवानों के सात शवों में से चार की पहचान हुई है। हालांकि भारतीय सेना की ओर से किसी भी जवान की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सेना का तलाशी अभियान जारी है।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.