India News (इंडिया न्यूज), Sitaram Yechury Health: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, जिन्हें पिछले महीने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। पार्टी ने एक बयान में कहा गया कि उनको रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया है। सीपीआई (एम) ने एक बयान में कहा कि येचुरी को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है और उनका एक्युट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का इलाज किया जा रहा है। पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक बयान में कहा कि उन्हें रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक बहु-विषयक टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है, जो इस समय गंभीर है।

बुखार की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती

सीताराम येचुरी को 19 अगस्त को तेज बुखार की शिकायत के बाद एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोई गंभीर बात नहीं थी। सीपीआई(एम) नेता की हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी।

Exclusive: कोलकाता रेप केस के बाद गुस्साए डॉक्टर्स ने SC के अल्टीमेटम पर लिया बड़ा फैसला, आज शाम 5 बजे होगा खेला?

कौन है सीताराम येचुरी?

बता दें कि, सीताराम येचुरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव हैं। सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से एमए किया है। वे 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में शामिल हो गए। इसके बाद वे 1975 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य बन गए। उन्हें 1984 में सीपीआई एम की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया। इसके बाद वे 2015 में पार्टी के महासचिव बने। वे 2005 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्हें वामपंथी राजनीति का एक प्रमुख चेहरा माना जाता है।

Haryana BJP Candidate List 2024: BJP ने दूसरी सूची की जारी, जानें किसको कहां से मिला टिकट