होम / देश / ‘हम महिलाएं हैं, सीता को मत छोड़ों’, जब महिलाओं ने प्रियंका गांधी से हाथ मिलाते हुए जय श्री राम कहा तो मिला ये जवाब

‘हम महिलाएं हैं, सीता को मत छोड़ों’, जब महिलाओं ने प्रियंका गांधी से हाथ मिलाते हुए जय श्री राम कहा तो मिला ये जवाब

BY: Sohail Rahman • LAST UPDATED : December 4, 2024, 8:02 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

‘हम महिलाएं हैं, सीता को मत छोड़ों’, जब महिलाओं ने प्रियंका गांधी से हाथ मिलाते हुए जय श्री राम कहा तो मिला ये जवाब

Priyanka Gandhi ( जब महिलाओं ने प्रियंका गांधी से मिलाया हाथ)

राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट, India News (इंडिया न्यूज), Priyanka Gandhi: वायनाड लोकसभा क्षेत्र से पहली बार जीतकर सांसद पहुंचीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल ये वीडियो संसद के मकर द्वार का है। जिसमें प्रियंका गांधी से संसद भवन के मकर द्वार पर कुछ महिलाओं ने हाथ मिलाते हुए जय श्री राम कहा। इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि, जय सियाराम। इससे कहती है कि, हम महिलाएं हैं, सीता को मत छोड़ो।

वायनाड से जीतकर संसद पहुंचीं हैं प्रियंका गांधी

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद गहन चिंतन के बाद राहुल गांधी ने वायनाड की सीट छोड़ने का निर्णय किया था। सीट छोड़ने के बाद ही यह तय हो गया था कि, वायनाड लोकसभा उपचुनाव प्रियंका गांधी लड़ेंगी। ऐसा हुआ भी, पहली बार चुनाव लड़ते हुए प्रियंका गांधी ने इतिहास रच दिया।

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने उठाया मत्स्य पालन और कोल्ड स्टोरेज की कमी का मामला, मंत्री ने दिए 3 बड़े सवालों के जवाब

4 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीतीं हैं प्रियंका

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में करीब 4 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करके प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने 3,64,422 के अंतर से जीत हासिल की थी। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने 6,47,445 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने चुनावी पदार्पण में अपने भाई राहुल गांधी से काफी आगे निकल गई हैं। उन्होंने केरल के वायनाड उपचुनाव में 4 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

महायुती की टेंशन में Ajit Pawar लूट ले गए लाइमलाइट, मारा ऐसा डायलॉग, हल्का हो गया शिंदे का मूड

Tags:

CongressIndia newsindianewsParliamentPriyanka GandhiRahul Gandhiwayanad lok sabha seat

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT