होम / अधिवेशन में सोनिया गांधी ने संन्यास लेने की तरफ किया इशारा, 'भारत जोड़ो यात्रा' को बताया राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव

अधिवेशन में सोनिया गांधी ने संन्यास लेने की तरफ किया इशारा, 'भारत जोड़ो यात्रा' को बताया राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : February 25, 2023, 3:48 pm IST

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आज शनिवार, 25 फरवरी को राजनीति से संन्यास लेने को लेकर इशारा किया है। रायपुर में कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है।

सोनिया गांधी ने अधिवेशन में संबोधित करते हुए कहा, “2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत रूप से संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी का समापन हो सका। यात्रा कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।”

पार्टी ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में दी अच्छी सरकार

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने साल 2004 से 2014 तक के कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बहुत अच्छी सरकार दी थी। कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राहुल गांधी के नेतृत्व में सफल रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताया। सोनिया गांधी ने कहा, “कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, यहां लोकतंत्र है।”

केंद्र सरकार पर बोला हमला

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी और आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाकर इसने आर्थिक तबाही मचाई है।” सोनिया गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नफरत की आग भड़का रही है। वह दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और महिलाओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा, “हमें भाजपा शासन से सख्ती से निपटना चाहिए। लोगों तक पहुंचना चाहिए और स्पष्टता के साथ अपना संदेश देना चाहिए।”

Also Read: राजू पाल हत्याकांड के इकलौते गवाह की मौत, हमलावरों ने घर में घुसकर चलाईं गोलियां और बम

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT