होम / Sonia Gandhi On Facebook Twitter : चुनाव में सोशल मीडिया का दखल रोके सरकार

Sonia Gandhi On Facebook Twitter : चुनाव में सोशल मीडिया का दखल रोके सरकार

Vir Singh • LAST UPDATED : March 16, 2022, 3:14 pm IST

Sonia Gandhi On Facebook Twitter

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Sonia Gandhi On Facebook Twitter कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फेसबुक जैसी सोशल मीडिया पर कंपनियों पर सत्ता के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने लोकसभा में फेसबुक और ट्विटर जैसी दिग्गज कंपनियों पर सत्ता की मिलीभगत से सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप लगाया। सोनिया ने कहा, मैं सरकार से मांग करती हूं कि वह चुनाव में फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया कंपनियों के हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए कदम उठाए। आम जनता को गुमराह करके फेसबुक जैसी कंपनियां फायदा उठा रही हैं जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

नेताओं के नैरेटिव को आगे बढ़ा रहे फेसबुक-ट्विटर

सोनिया ने कहा नेता फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल गलत चीजों के लिए कर रहे हैं। ये कंपनियां कुछ नेताओं के नैरेटिव को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बार-बार सामने आया है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी दलों को एक जैसा मौका नहीं दे रही हैं। भावनात्मक रूप से भरी गलत सूचनाओं के जरिये लोगों के दिमाग में नफरत फैलाई जा रही है। सत्ता प्रतिष्ठान से मिलकर फेसबुक वगैरह का सहारा लेकर सामाजिक सद्भाव खत्म किया जा रहा है, जो बहुत गलत है। इस तरह का गठजोड़ देशहित में नहीं है। ये सोशल प्लेटफार्म लोकतंत्र को हैक कर रहे हैं।

चुनावी राजनीति को लगातार प्रभावित कर रही कंपनियां

सोनिया ने कहा, सोशल मीडिया कंपनियां चुनावी राजनीति को लगातार प्रभावित कर रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश, पंजाब व गोव सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यूपी में महज 2 सीटें ही पार्टी को मिली हैं। पंजाब में तो कांगे्रस सत्ता से ही बाहर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी हार गए हैं। मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी तक दो सीटों पर मैदान में थे और दोनों ही सीटों पर वह हार गए हैं। यूपी में अरसे से डटीं रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रचार भी किसी काम आता नहीं दिखा।

Also Raad : BJP Parliamentary Party Meeting : बीजेपी में वंशवाद के लिए कोई जगह नहीं: मोदी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.