होम / नीरज चोपड़ा के भाले की बोली 1 करोड़ 20 लाख

नीरज चोपड़ा के भाले की बोली 1 करोड़ 20 लाख

Amit Sood • LAST UPDATED : September 17, 2021, 10:21 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Neeraj Chopra’s spear-bid-1-crore-20-lakh प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 71 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर मिनिस्ट्री आफ कल्चर पीएम को मिले उपहारों का आनलाइन आॅक्शन (ई-आक्शन) कर रही है। आनलाइन आक्शन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस आक्शन में 1300 आइटम होंगे, जिनमें हरियाणा के एक ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का जेवलिन भी है, उसका बेस प्राइस 1 करोड़ है। इसके अलावा इनमें और भी बहुत से मोमेंटो होंगे जो प्रधानमंत्री ने पिछले दो साल में हासिल किए हैं। बता दें कि ई-आक्शन शुरू हो गया है। वहीं ये भी बता दें कि टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले सुहास एलवाई के रैकेट की बोली 10 करोड़ तक लग चुकी है और नीरज चोपड़ा के जेवलिन के बोली भी 1 करोड़ 20 लाख तक लग चुकी है। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेने के ग्लव्स की बोली भी 1 करोड़ 80 लाख के पार हो चुकी है।
इसके अलावा पैरालिंपिक खेलों में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल के जेवलिन का बेस प्राइज भी करीब 1 करोड़ रुपए रखा गया है। इस आक्शन में पैरालिंपिक खेलों में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीतने वाली शूटर अवनि लेखरा की साइन की हुई टी-शर्ट भी शामिल है। ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम की स्टिक का बेस प्राइस 80 लाख रुपए रखा गया है। ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना बोरगोहेने के बॉक्सिंग ग्लव्स का बेस प्राइस भी 80 लाख रुपए है।

Read Mord : T20 Virat Kohli ने छोड़ी कप्तानी, अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया रिेएक्ट!

Connect Us : Twitter facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT