होम / श्रीलंकाई ने क्षतिग्रस्त की भारतीय मछुआरों की 60 नौकाएं 

श्रीलंकाई ने क्षतिग्रस्त की भारतीय मछुआरों की 60 नौकाएं 

Amit Gupta • LAST UPDATED : August 22, 2021, 10:36 am IST
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कथित तौर पर पत्थर मारकर करीब 60 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाएं क्षतिग्रस्त की दी गई हैं। मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने 25 नौवों में मछली पकड़ने के जाल को भी नष्ट कर दिया है। वे लोग शनिवार देर रात कच्चातीवू के पास मछली पकड़ने पहुंचे थे जहां ये पथराव हुआ। अधिकारियों ने मछुआरों के हवाले से कहा कि नौसेना के जवान करीब पांच जहाजों में आए और भारतीय नौकाओं पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि, इस घटना में कोई मछुआरा घायल नहीं हुआ। मछुआरा संघ के प्रतिनिधि एस एमेरिट ने कहा कि शनिवार रात करीब 556 नौकाओं को समुद्र में उतारा गया। इसके बाद उनमें से कुछ को श्रीलंकाई नौसेना ने निशाना बनाया गया। उन्होंने इस तरह की बार-बार होने वाली घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इस मुद्दे का समाधान निकालने और उनकी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से हस्तक्षेप करने की मांग की। मामले में मत्स्य पालन के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई है। बता दें कि अभी 10 दिन पहले भी रामेश्वरम में मंडपम समुद्री तट पर सैकड़ों मछुआरे 300 नौकाओं पर सवार होकर मछली पकड़ने समंदर में उतरे थे। इन मछुआरों का कहना है कि जब वे लोग कच्चतीवू के निकट मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंका की नौसेना की 5 पेट्रोलिंग बोट ने इन्हें चारों ओर से घेर लिया और इन पर पत्थरों की बरसात शुरू कर दी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.