Strong Earthquake Tremors in Japan

 

इंडिया न्यूज़, टोक्यो:

Strong Earthquake Tremors in Japan जापान में आज आए भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी है। आज सुबह जापान के दक्षिण और पश्चिम हिस्से में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। अचानक आए भूकंप को लोगों ने पहले ही एहसास में समझ लिया और नागरिक जान बचाने के लिए खुले मैदानों की ओर भागने लगे। इस दौरान 15 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।

Strong Earthquake Tremors in Japan

जापान के भू-वैज्ञानिकों का दावा Strong Earthquake Tremors in Japan

जापान के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप के नजदीक का एरिया रहा है। जो कि पृथ्वी से करीब 40 किलोमीटर नीचे था। जापानी अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी के जान जाने की जानकारी अभी नहीं मिली है लेकिन 15 से 20 लोग जरूर इस दौरान मामूली चोटों के चलते घायल हुए हैं।

जापान के भू-वैज्ञानिकों का दावा

सुनामी का नहीं कोई अलर्ट Strong Earthquake Tremors in Japan

बता दें कि कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड के टोंगों में ज्वालामुखी में विस्फोट होने से समुद्र में सुनामी आ गई थी। इसी प्रकार समुद्र किनारे बसे जापान में भी लोगों को प्राकृतिक आपदा कर डर सताने लगा है। लेकिन जापान के मौसम विभाग ने अभी तक सुनामी जैसी किसी भी आपदा के न आने की बात कही है। बहरहाल लोगों में भूकंप के बाद एक अजीब से डर देखने को जरूर मिल रहा है।

सुनामी का नहीं कोई अलर्ट

Read More: People Shocked by Earthquake तमिलनाडु और कर्नाटक में दूसरे दिन फिर लगे भूकंप के झटके

Connect With Us : Twitter Facebook