India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में गर्मी और बढ़ सकती है। बुधवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने से गर्मी पड़ सकती है। हालांकि 24 घंटे बाद प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल सकता है। 3 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन इसके बाद फिर से प्रदेश में गर्मी का दौर जारी रह सकता है।
अगर प्रदेश के तापमान की बात करें तो तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16.7℃ और अधिकतम तापमान 36.7℃ रहने से काफी गर्मी पड़ रही है।
aaj ka mausam
2 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान किसी भी हिस्से में किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 3 अप्रैल को प्रदेश में मौसम बदल सकता है। गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। अगले दिन यानी 4 अप्रैल को मौसम फिर साफ हो जाएगा। 5 और 6 अप्रैल को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। 7 अप्रैल को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे करीब 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले 3 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी बीएचयू में 39 डिग्री सेल्सियस, बलिया में 38 डिग्री सेल्सियस, कानपुर देहात में 38.4 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस, गाजीपुर में 38.5 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 36 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगरा में अधिकतम तापमान 37.2℃, बुलंदशहर में 33℃, अलीगढ़ में 35.2℃, मेरठ में 33.5℃, मुजफ्फरनगर में 32℃ और मुरादाबाद में 36.5℃ दर्ज किया गया। इसके अलावा बाराबंकी में 18.5℃, हरदोई में 18℃, कानपुर देहात में 20.4℃, कानपुर शहर में 15.8℃, बस्ती में 20℃ और नजीबाबाद में 13℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।