इंडिया न्यूज, काकीनाडा, (Sugar Factory) : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में शुक्रवार को एक चीनी कारखाना में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग, विद्युत विभाग और पुलिस को दी गई।

अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर किया निरीक्षण

मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर वस्तु स्थिति का निरीक्षण किया। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। इस मामले में काकीनाडा के एसपी रवींद्रनाथ बाबू ने बताया कि वकालापुडी चीनी कारखाने में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। इसमें एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

सभी घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

उन्होंने आगे बताया कि कारखाने में शॉर्ट सर्किट के कारण एक कन्वेयर बेल्ट में विस्फोट हुआ जिसका चीनी बैग लोड करने के लिए उपयोग किया जाता है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका चिकित्सा चल रहा है। दमकल विभाग, विद्युत विभाग और पुलिस अधिकारी उक्त क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :आठ मंत्रालयों से सामाजिक एवं न्याय मंत्रालय को 950 करोड़ का फंड ट्रांसफर
ये भी पढ़े : कुछ राज्यों में मानसून फिर सक्रिय, दक्षिण मध्य भारत व पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube