होम / Punjab Politics: सुनील जाखड़ ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, अबोहर नगर निगम में कांग्रेस के सभी पार्षद भाजपा में शामिल

Punjab Politics: सुनील जाखड़ ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, अबोहर नगर निगम में कांग्रेस के सभी पार्षद भाजपा में शामिल

Roshan Kumar • LAST UPDATED : August 11, 2023, 9:24 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Punjab Politics, चंडीगढ़: भाजपा के पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपनी कांग्रेस पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका दिया है। एक नगर निगम के सभी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। पंजाब की अबोहर नगर निगम में बड़ा कारनामा देखने को मिला जहां के 49 के 49 पार्षदों ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्षदों के साथ मेयर और डिप्टी मेयर भी शामिल हो गए।

  • पांच निगमों में चुनाव लंबित
  • भाजपा का मेयर बनेगा
  • 11 जुलाई को संभाली कमान

पंजाब में आम तौर पर सत्ता पक्ष ही नगर निगम या नगर काउंसिल पर अपना कब्जा जमाती रही है। अबोहर नगर निगम पर कब्जा जमाकर सुनील जाखड़ ने न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी अपनी ताकत का परिजय दिया है।

पिछले महीने ही संभाली कमान

सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाले अभी एक महीना ही हुआ है। एक महीने में ही उन्होंने पार्टी को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है। जाखड़ ने 11 जुलाई को अध्यक्ष का पद संभाला था। राज्य में वह कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते है। जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सीएम के पद से इस्तीफा दिया था तब 43 विधायकों के समर्थन के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सीएम नहीं बनाया। इस बात का दुख जाखड़ को हमेशा से रहा है।

पांच नगर निगम के चुनाव लंबित

पंजाब में 13 नगर निगम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में जाने के बाद पटियाला नगर निगम के मेयर भी भाजपा में चले गए थे। हालांकि तीन माह पूर्व पटियाला नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो चुका है। राज्य में पांच नगर निगम के चुनाव लंबित हैं। वर्तमान में अब अबोहर ही एक मात्र ऐसी नगर निगम है, जहां पर भाजपा का मेयर बनेगा। अबोहर में जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ कांग्रेस के विधायक हैं। सुनील जाखड़ के भाजपा में जाने के साथ ही कांग्रेस ने संदीप जाखड़ से दूरी बना ली थी।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT