संबंधित खबरें
वित्त वर्ष 2023-24 में BJP ने कि सबसे ज्यादा कमाई, कांग्रेस और आप की आय जानकर उड़ जाएंगे होश
राहुल गांधी को चीनी ड्रोन उड़ाना पड़ा महंगा, यूजर्स ने क्लास लगाते हुए कहा कि भारत को नीचा दिखाना बंद करें
Indian Army को मिली खुली छूट, अब हवा में उड़ाए जाएंगे पाकिस्तानी आतंकी, बहुत हो गई गोलियों की बरसात
'चीन भारत का दुश्मन नहीं…' सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस ने कर दिया कुछ ऐसा, खुश हो गई बीजेपी
'धरती के अंदर चल क्या रहा है'? भूकंप के वक्त दिल्लीवालों को सुनाई दी अजीब सी आवाजें, कांप उठे लोग
प्रयागराज में उमड़ी भीड़, खड़े-खड़े बेहोश होने लगे लोग…लाखों लोगों को बीच रास्ते में रोका गया, वायरल हो रहा है वीडियो
Maharashtra CM Suspense: देवेंद्र फडणवीस के नाम को लेकर दुविधा में फंसी भाजप
India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra CM Suspense: आखिर कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्या मंत्री? महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर यह सस्पेंस अभी भी जारी है। महायुति के भीतर एकनाथ शिंदे के सरेंडर के बावजूद, देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनने का रास्ता अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। भाजपा आलाकमान इस फैसले को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है, और हर राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहा है। हालांकि, एकनाथ शिंदे के बयान से ऐसा लगा था कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन बुधवार रात गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के बीच हुई मुलाकात ने स्थिति को फिर से जटिल बना दिया है। इस बैठक में तावड़े ने मराठा समुदाय की नाराजगी की संभावना को लेकर फीडबैक दिया, जिससे भाजपा नेतृत्व को चिंता सताने लगी है।
देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर संदेह क्यों?
भाजपा नेता विनोद तावड़े ने यह इशारा किया कि अगर भाजपा ने गैर-मराठा नेता को मुख्यमंत्री बनाया, तो मराठा समुदाय में नाराजगी बढ़ सकती है। यह फीडबैक भाजपा के लिए काफी अहम है, क्योंकि तावड़े खुद महाराष्ट्र से आते हैं और महाराष्ट्र के चुनावी मैदान में उनकी मजबूत पकड़ है। भाजपा अब नए समीकरणों को साधने में जुटी है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी देवेंद्र फडणवीस के अलावा किसी और को मुख्यमंत्री बना सकती है।
दुविधा में फंसी भाजपा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 235 सीटें हासिल की हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, भाजपा दुविधा में फंसी नजर आ रही है। विनोद तावड़े के फीडबैक ने एक बार फिर भाजपा आलाकमान को सोचने पर मजबूर कर दिया है, और यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में पार्टी किस नाम पर अंतिम फैसला लेती है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.