India News (इंडिया न्यूज), Swati Maliwal : दिल्ली सीएम आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। आरोपी विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने स्वाति का बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस स्वाति को उसके घर सीआर पार्क से लेकर रवाना हुई। इससे पहले गुरुवार देर रात स्वाति की मेडिकल जांच कराई गई। इसकी रिपोर्ट भी आज आएगी। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी विभव कुमार को आज तलब किया है। हालांकि विभव के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने विभव के खिलाफ धारा 32, 506, 509 और 354 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

NCW ने क्या कहा?

मामले को लेकर एनसीडब्ल्यू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, कि एनसीडब्ल्यू अधिकारियों ने दिल्ली के सिविल लाइंस के एसीपी के साथ मिलकर विभव कुमार के घर पर सुनवाई का नोटिस देने की कोशिश की। जब घर में रहने वाले लोगों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया तो अधिकारियों ने नोटिस को उनके घर के गेट पर चिपका दिया। अब सुनवाई 18 मई को एनसीडब्ल्यू कार्यालय में होनी है।

Hair Loss: क्या आपके भी झड़ते हैं बाल? जानिए इसके 5 कारण-Indianews

भाजपा नेता राधिका खेड़ा का आया बयान

भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने कहा, आप और कांग्रेस, ये दोनों ही पार्टियां महिला विरोधी पार्टियां हैं। अगर इतनी बड़ी घटना हुई है और संजय सिंह ने खुद इसे स्वीकार किया है। एफआईआर दर्ज हुई है तो फिर वो (विभव कुमार) अरविंद केजरीवाल के साथ क्यों घूम रहे हैं? अगर उनकी अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद सीएम कार्यालय में सुरक्षित नहीं हैं तो वो महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर वोट कैसे मांग सकते हैं? प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस कार्यालय में कैसे कह सकती हैं- ‘लड़की हूं, लड़का सकती हूं’?

Mr and Mrs Mahi के मेकर्स ने Janhvi Kapoor की कड़ी मेहनत का वीडियो किया जारी, कई बार घायल हुई थी एक्ट्रेस -Indianews