जिस दिन का सबको इंतजार था आखिरकार वो दिन आ ही गया। जी हां क्रिकेट फैंस को जिस बड़ें टूर्नामेंट की बेसब्री से इंतजार थी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (22 अक्टूबर) से सुपर-12 चरण के मुकाबलों का आगाज हो रहा है. बता दें आज के शुरुआती मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होना है. वहीं पर्थ में होने वाले दिन के दूसरे मैच में इंग्लैंड की टक्कर अफगानिस्तान से होगी. भारतीय टीम की बात करें तो वह अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है.
बता दें इस वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है, जिसमें से चार टीमें वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नामीबिया और यूएई क्वालिफाइंग राउंड से आगे नहीं बढ़ पाईं. क्वालिफाइंग राउंड के जरिए जिम्बाब्वे, श्रीलंका, नीदरलैंड और आयरलैंड ने सुपर-12 के लिए जगह बनाई. इन चार टीमों में से भारत के ग्रुप में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड को एंट्री मिली है. वहीं श्रीलंका और आयरलैंड को ग्रुप-1 में जगह मिली.
ग्रुप 1: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका, आरलैंड
ग्रुप 2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे
22 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, दोपहर 12:30 बजे
22 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान पर्थ, शाम 4:30 बजे
23 अक्टूबर श्रीलंका बनाम आयरलैंड होबार्ट, सुबह 9:30 बजे
23 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान मेलबर्न, दोपहर 1:30 बजे
24 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड होबार्ट, दोपहर 12:30 बजे
24 अक्टूबर साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे होबार्ट, शाम 4:30 बजे से
25 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका पर्थ, शाम 4:30 बजे से
26 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम आयरलैंड मेलबर्न, सुबह 9:30 बजे
26 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मेलबर्न, दोपहर 1:30 बजे
27 अक्टूबर साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश सिडनी, सुबह 8:30 बजे
27 अक्टूबर भारत बनाम नीदरलैंड सिडनी, दोपहर 12:30 बजे
27 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे पर्थ, शाम 4:30 बजे
28 अक्टूबर अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड मेलबर्न, सुबह 9:30 बजे
28 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न, दोपहर 1:30 बजे
29 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका सिडनी, दोपहर 1:30 बजे
30 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे, ब्रिसबेन, सुबह 8:30 बजे
30 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड पर्थ, दोपहर 12:30 बजे
30 अक्टूबर भारत बनाम साउथ अफ्रीका पर्थ, शाम 4:30 बजे
31 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड ब्रिस्बेन, दोपहर 1:30 बजे
1 नवंबर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका ब्रिसबेन, सुबह 9:30 बजे
1 नवंबर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड ब्रिसबेन, दोपहर 1:30 बजे
2 नवंबर जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड एडिलेड, सुबह 9:30 बजे
2 नवंबर भारत बनाम बांग्लादेश एडिलेड, दोपहर 1:30 बजे
3 नवंबर पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका सिडनी, दोपहर 1:30 बजे
4 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम न्यूजीलैंड एडिलेड, सुबह 9:30 बजे
4 नवंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान एडिलेड, दोपहर 1:30 बजे
5 नवंबर इंग्लैंड बनाम श्रीलंका सिडनी, दोपहर 1:30 बजे
6 नवंबर साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड एडिलेड, सुबह 5:30 बजे से
6 नवंबर पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश एडिलेड, सुबह 9:30 बजे से
6 नवंबर भारत बनाम जिम्बाब्वे मेलबर्न, दोपहर 1:30 बजे से
ये भी पढ़ें – दिल्ली:दिवाली से पहले बुरा हाल, 262 तक पहुंचा AQI लेवल
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.