- तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था
- बग्गा के पिता की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया गया था
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। जैसा कि आप जानते ही हैं कि दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा को आज पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। बग्गा को मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया था। हरियाणा पुलिस ने बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।
अब दिल्ली पुलिस उन्हें रात 9 बजे गुरुग्राम में जज के घर पेश करेगी। हरियाणा पुलिस ने बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया और पंजाब पुलिस खाली हाथ रह गई।
इधर, द्वारका कोर्ट पहुंचते ही पंजाब पुलिस के डीएसपी केएस संधू को भाजपा कार्यकतार्ओं के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसपर उन्होंने कहा कि हमने तेजिंदर बग्गा के मामले में प्रक्रिया का पालन किया।
वहीं आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन जारी है। बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार किया था और उनको लेकर मोहाली के लिए निकली थी।
लेकिन दिल्ली पुलिस के कहने पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस के काफिले को रोक लिया था। पंजाब पुलिस पर दिल्ली में अपहरण की ऋकफ भी दर्ज हो गई है। वहीं मोहाली पुलिस ने तेजिंदर के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था, इसी मामले में आज उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे