इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Terrorist Attack on Army Convoy: मणिपुर के चूड़ाचंद्रपुर के सिंघट इलाके में आतंकियों ने असम राइफल्स के काफिले पर हमला कर दिया। हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर समेत पांच जवान शहीद हो गए। हमले में जवानों के परिवार के दो सदस्यों की भी मौत हुई है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस कायराना हमले कर निंदा की है।
Encounter In Maharashtra गढ़चिरौली में मुठभेड़, 26 नक्सली ढेर
हमले में अफसर की पत्नी-बेटे की मौत Terrorist Attack on Army Convoy
बता दें कि असम राइफल्स के चार कर्मचारियों, एक अधिकारी, उनकी पत्नी और उनके आठ साल के बेटे की मौत होने के अलावा चार अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सेना के अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने 46 असम राइफल्ड के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विप्लव त्रिपाठी के काफिलो पर पहले आईडी धमाके किए फिर चूड़ाचंद्रपुर में वाहनों पर गोलीबारी की। कर्नल त्रिपाणी अपने फॉरवर्ड कंपनी बैस से बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे। यह भी बताया जा रहा है कि हमले में कई अन्य जवान घायल भी हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट Terrorist Attack on Army Convoy
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”मणिपुर में असम राइफल्स के दस्ते पर हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इसमें शहीद हुए जवानों और परिवार के सदस्यों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदानाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट Terrorist Attack on Army Convoy
इस हमले पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के वीर जवानों पर कायराना हमला हुआ है। घटना को लेकर मैं बेहद दुखी हूं और घटना पर शोक व्यक्त करता हूं। देश ने सीओ समेत पांच वीर जवान और उनके परिवार के दो लोगों को खो दिया। हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम बीरेन सिंह ने की निंदा Terrorist Attack on Army Convoy
सीएम बीरेन सिंह ने इस घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि 46 असम राइफल्स के काफिले पर हुए इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इसमें सुरक्षाबल के जवानों के साथ कमांडिंग अफसर और उनके परिवार की भी जान गई। राज्य के सुरक्षाबल और पैरा मिलिट्री इन आतंकियों को खोजने के काम में जुटे हैं।