होम / Terrorist Attack: मॉस्को आतंकी हमले पर बोले पीएम मोदी, कहा- भारत रूस के साथ खड़ा

Terrorist Attack: मॉस्को आतंकी हमले पर बोले पीएम मोदी, कहा- भारत रूस के साथ खड़ा

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 23, 2024, 8:20 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Terrorist Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में बीते  शुक्रवार देर शाम हुए आतंकी हमले में 60 लोगों की मौत हो गई है वहीं 115 के आस-पास लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत करने के कुछ ही दिनों बाद कई हमलावर शुक्रवार को मॉस्को के एक बड़े कॉन्सर्ट हॉल में घुस गए और भीड़ पर गोलियों की बौछार कर दी जिसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई।

वहीं इस मामले को लेकर रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, 115 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि 110 वयस्क मरीजों में से 60 की हालत गंभीर थी।

हमले पर बोले पीएम मोदी

इस हमले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि, “हम मास्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

IPL 2024 की शानदार शुरुआत का ये सिंगर बनें हिस्सा, गानों से फैंस के लिए में भरी देशभक्ति

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.