India News (इंडिया न्यूज़), Manipur Violence, इंफाल: जातीय हिंसा से प्रभावित राज्य मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले के एक गांव से बीते दिन शुक्रवार, 9 जून की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां पर सुरक्षाकर्मियों के वेश में आए आतंकवादियों ने कुछ स्थानीय लोगों को तलाशी अभियान के बहाने घर से बाहर बुलाकर गोलियों से भून दिया। जिससे 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मेइती समुदाय के माने जा रहे आतंकी
अधिकारियों ने जानकारी दी कि इंफाल वेस्ट और कांगपोकी जिलों की सीमा पर स्थित खोकेन गांव में आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया। ये आतंकी मेइती समुदाय के माने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की नियमित गश्त पर निकले सुरक्षाबलों को गोली चलने की आवाज सुनाईल दी। मगर उग्रवादी तब तक इलाके की तरफ भाग गये। अधिकारियों के मुताबिक, भागने से पहले आतंकियों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सेना ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान
तीनों शवों को असम राइफल्स ने बरामद कर लिया हैं। बाद में असम राइफल्स, सेना के संयुक्त दल और मणिपुर पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। 3 मई को मणिपुर में मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग के खिलाफ ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ निकाला गया था। जिसके बाद दो समुदायों के बीच काफी हिंसा भड़क गयी थी। जिसमें अभी तक करीब 100 लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद राज्य में शांति बहाल करने के लिए असम राइफल्स और सेना के 10,000 जवान तैनात हुए थे।
Also Read: यूपी-हरियाणा में सस्ता और इन शहरों में मंहगा हुआ पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट