India News (इंडिया न्यूज),PM Modi on Sonia Gandhi’s ‘poor thing’ remark:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ‘बेचारी’ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले द्वारका में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ के अहंकार को देखिए, इसने आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया।”
पीएम मोदी ने क्या कहा ?
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “द्रौपदी मुर्मू जी एक आदिवासी परिवार से आई हैं। उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं, उड़िया है। उन्होंने आज संसद को बहुत बढ़िया तरीके से प्रेरित किया, भाषण दिया। लेकिन कांग्रेस के राजपरिवार ने उनका अपमान करना शुरू कर दिया है। राजपरिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया। दूसरे सदस्य ने एक कदम आगे बढ़कर राष्ट्रपति को बेचारी कह दिया। उन्हें आदिवासी बेटी का भाषण बोरिंग लगता है। यह देश के 10 करोड़ आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है। यह देश के हर गरीब का अपमान है… उन्हें लोगों को गाली देना, विदेशों में भारत को बदनाम करना और अर्बन नक्सल के बारे में बात करना पसंद है। दिल्ली को बहुत सावधान रहना होगा। हार के डर से इन दो अहंकारियों ने हाथ मिला लिया है…”
सोनिया गांधी ने क्या कहा?
दरअसल, राहुल गांधी और सोनिया गांधी आपस में ही बात कर रहे थे। राहुल ने अपनी मां से सवाल के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुरानी चीजों को ही रिपीट कर रही थीं। इसके बाद सोनिया ने कहा कि राष्ट्रपति काफी थक गई थीं। वो बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थीं। खराब बातें बोली Poor Lady।
Prayagraj Mahakumbh Stampede: भगदड़ के बाद सीएम योगी ने महाकुंभ मेला का किया हवाई निरीक्षणIndia