India News (इंडिया न्यूज़),Bhupesh Baghel On Rahul Gandhi’s statements, दिल्ली: अमेरिका में राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा की प्रतिक्रियाओं पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का बयान सामने आया है। बघेल का कहना है कि देश अलग है और प्रधानमंत्री अलग हैं। दोनों को एक साथ जोड़ कर नहीं देखना चाहिए। राहुल गांधी जो बात बोल रहे हैं उसे गंभीरता से लेना चाहिए। अमेराकी दौरे पर हैं जहां उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधाते हुए ये कह दिया था कि पीएम भगवान को भी बता सकते हैं कि क्या करना है। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई भाजपा नेताओं ने घेर लिया है।
ऐसे नेताओं का भारतवासीयों को करना चाहिए बहिष्कार
हरियाणा के गृह मन्त्री अनिल विज ने कहा कि दुनिया भर के देशों के नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नहीं थकते और हमारे देश का एक अदना सा नेता राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर PM नरेंद्र मोदी को अपमानित करता है। ऐसे नेताओं का हर भारतवासी को बहिष्कार करना चाहिए।
हर यात्रा में भारत का अपमान: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
वहीं, अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हर यात्रा में भारत का अपमान किया जाता है। इस बार की आयोजित विदेश यात्रा भी उसी दिशा में है,जहां वो अपमान तो PM नरेन्द्र मोदी का करना चाहते हैं, लेकिन अंत में देश का अपमान करने से बाज नहीं आते उन्होंने आगे कहा कि अगर आप पहले के भी भाषण देखेंगे तो वह भारत को राष्ट्र ही नहीं मानते है, साथ ही वह भारत के बढ़ते कदमों पर भी प्रश्नचिह्न करते रहते हैं। अनुराग ठाकुर ने राहुल गान्धी पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि आखिर उनकी यात्रा का मकसद क्या होता है? वह विदेश यात्रा से क्या हाशिल करना चाहते हैं? क्या उनके पास विदेश में कीचड़ उछालना ही काम रह गया है?
राहुल गांधी नहीं ‘फेक गांधी हैं: प्रह्लाद जोशी
प्रह्लाद जोशी ने भी राहुल गान्धी पर वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी नहीं वे ‘फेक गांधी’ है। BJP नेता ने कहा कि ये कितना हास्यास्पद है कि कोई व्यक्ति कुछ नहीं जानता, लेकिन अचानक से हर चीज का विशेषज्ञ बन जाता है। एक व्यक्ति जिसके इतिहास का ज्ञान अपने परिवार से आगे नहीं जाता है, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है। जोशी ने कहा कि आलू से सोना पैदा करने वाला शख्स विज्ञान पर लेक्चर दे रहा है जो शख्स कभी पारिवारिक मामलों से आगे नहीं बढ़ा, वह अब भारत की जंग का नेतृत्व करना चाहता है। उन्होंने कहा कि लेकिन ‘फेक गांधी’ ये कभी नहीं कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें – Delhi Murder Case साक्षी मर्डर केस में करीबी दोस्त ने किया बड़ा खुलासा, नाबालिग को 4-5 लड़के कर रहे थे परेशान