होम / सरकार नही चलने देगी आढ़तियों की मनमानी, किलो के हिसाब से ही बेचे सेब नही तो लाइसेंस होगा रद्द

सरकार नही चलने देगी आढ़तियों की मनमानी, किलो के हिसाब से ही बेचे सेब नही तो लाइसेंस होगा रद्द

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : July 22, 2023, 5:34 pm IST

India News (इंडिया न्युज) Himanchal Pradesh Apple Sales Controversy: हिमाचल प्रदेश में किलो के हिसाब से सेब बेचने को लेकर बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। सरकार ने सेब किलो के हिसाब से बेचने का निर्णय लिया है। जिसे लागू करना सरकार के गले का फांस बन गया है।

आढ़ती किलो के हिसाब से सेब नहीं बेचने पर अड़े हैं जबकि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज साफ़ शब्दों में सेब को किलो के हिसाब से बेचने की बात कहीं है। आढ़तियों को दो दिन के भीतर व्यवस्था को लागू करने को कहा गया है और कानून न मानने वाले आढ़तियों के लाइसेंस रद्द करने की बात कही गयी है।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा

जगत सिंह नेगी ने कहा है कि बागवानों और आढ़तियों की सहमति के बाद से ही सेब को हिमाचल में इस बार किलो के हिसाब से बेचने का निर्णय लिया गया है। अब आढ़ती बीच सीजन में मनमानी पर उतर आए हैं। जिसे सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

वही आढ़ती जगह का रोना रो रहे हैं लेकिन सरकार ने आढ़तियों की जगह का भी समाधान कर दिया है। अगर अब भी आढ़ती नहीं माने तो आढ़तियों के लाइसेंस रद्द कर दिऐ जाऐंगे और उन्हे मंडियों से बाहर कर दिया जायेगा।

सरकार बागवानों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने देगी। इस बार एचपीएमसी भी किलो के हिसाब से बागवानों से सेब खरीदेगा और बाहर से भी सरकार आढ़तियों को आमंत्रित कर रही है, ताकि बागवानों को फायदा मिल सके।

आढ़तियों ने रखा अपना पक्ष

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कहा है की सरकार ने किलो के हिसाब से सेब बेचने का कानून बनाया है। जिसे लागू करना भी सरकार का दायित्व है। आढ़तियों ने उनसे मुलाकात की और उनसे अपना पक्ष रखा है।
वहीं सेब बाहुल क्षेत्र से संबंध रखने वाले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी सरकार के निर्णय को बागवानों के हित में बताते हुए सेब को किलो के हिसाब से बेचने की बात कही है। आढ़तियों से भी सरकार के निर्णय को लागू करने का आग्रह किया है।

Also Read-  ‘ऊर्जा परिवर्तन के लिए महान प्रयास कर रहा भारत’, जी-20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में बोले PM मोदी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vastu Tips: पर्स में इन चीजों के रखने से जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी, मां लक्ष्मी की होती है कृपा -Indianews
Breast Tax: स्तन ढकने के लिए टैक्स देना पड़ता था टैक्स, महिलाओं के उत्पीड़न की यह कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े-Indianews
Hanuman Ji: इन राशियों पर बरसती है हनुमान जी कृपा, इन भाग्यशाली लोगों का देते हैं हमेशा साथ -Indianews
Swati Maliwal: क्या आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले को दबाने की कोशिश की?, जानें लोगों की राय-Indianews
परिवार में पॉजिटिविटी….,  Aly Goni ने भाई अर्सलान की गर्लफ्रेंड Sussanne Khan की जमकर तारीफ, कही यह बात -Indianews
Maharashtra finance firms: आयकर विभाग के छापेमारी में बेहिसाब संपत्ति जब्त, नकदी गिनने में लगे 14 घंटे-Indianews
Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के संन्यास पर जानें क्या है लोगों की राय-Indianews
ADVERTISEMENT