India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: देश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। कुछ ही दिनों के अंतराल पर हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर जारी है। हिमाचल में बारिश की वजह से चारों तरफ आफत बरस रही है। जिसके चलते राज्य में अब तक 10 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है।

देश में पिछले 24 घंटो में ऐसा रहेगा मौसम?

वहीं पिछले 24 घंटो में देश के मौसम की बात की जाए तो विदर्भ, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं, उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर, बिहार, झारखंड और सिक्किम में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश पर मानसूनी बारिश ने खूब तबाही मची है।

 

 

 

 

 

Also Read: